20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar: अब रात को भी लगेगी इन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी, नए आदेश जारी

Rajasthan News: सीकर में बढ़ती बिजली ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्याओं के बीच बिजली निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए रात के समय भी कनिष्ठ अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

May 20, 2026

फोटो: AI

Electricity Corporation Junior Engineers Night Duty: बिजली निगम के उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। रात के समय बिजली ट्रिपिंग व फाल्ट की बढ़ती शिकायतों के बाद अब शहर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के समय पर समाधान के लिए रात के समय भी कनिष्ठ अभियंताओं की ड्यूटी तय की है। जिला मुख्यालय के तीनों बिजली उपखंडों में एक-एक कनिष्ठ अभियंता और चार-चार तकनीकी कर्मचारी नियुक्त किए है। यह टीम सहायक अभियंता में आने वाली शिकायतों का मौके पर समाधान करेगी।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने सोमवार के अंक में शहर में उपभोक्ताओं की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने रात की पारी में भी कनिष्ठ अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। इस संबंध में निगम के अधिशाषी अभियंता संजीव पारीक ने आदेश जारी किए है।

नीट छात्र लौटे, एजुकेशन जोन में बढ़ी खपत

सीकर शहर के सभी जोन में दिन के बजाय रात के समय ज्यादा बिजली उपभोग हो रही है। यही वजह है कि दिन के मुकाबले रात के समय टि्रपिंग व फाल्ट की संख्या में पिछले एक सप्ताह में बढ़ोतरी हुई है। नीट परीक्षा रद्द होने की वजह से छात्र घरों से वापस हॉस्टलों में लौट चुके है। इस वजह से पिपराली रोड व नवलगढ़ रोड इलाके में भी काफी लोड बढ़ा है।

125 लाख यूनिट तक पहुंची खपत

पारा बढ़ने के साथ बिजली की खपत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में रविवार को 125 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत हुई है। जबकि जिलेभर में सोलर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खपत के आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है।

और चाहिए FRT टीम

अजमेर डिस्कॉम की ओर से सहायक अभियंता कार्यालयों के हिसाब से एफआरटी टीम अलॉट की हुई है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षानगरी में उपभोक्ताओं की संख्या और बढ़ते लोड के हिसाब से अतिरिक्त एफआरटी टीम चाहिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि टीमों की संख्या बढ़ती है तो राहत मिल सकती है।

फैक्ट फाइल

  • रोजाना बिजली की खपत: 125 लाख
  • पिछले साल औसत खपत: 114 लाख
  • जिले में औसत बढ़ोतरी: 10 फीसदी
  • शहर में औसत बढ़ोतरी: 18 फीसदी

इनका कहना है

शहर में पिछले 10 दिनों में बिजली की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ताओं की ज्यादातर शिकायतें रात के समय दर्ज हो रही है, इसलिए हर सहायक अभियंता कार्यालय में रात के समय भी कनिष्ठ
अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है।
संजीव पारीक, अधिशाषी अभियंता सीकर शहर, अजमेर डिस्कॉम