24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकप्रिय नेता खर्रा को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

पूर्व पंचायती राज मंत्री हरलाल सिंह खर्रा का शनिवार सुबह पांच बजे उनके गांव भारणी में घर पर उनका निधन हो गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

May 21, 2016

पूर्व पंचायती राज मंत्री हरलाल सिंह खर्रा की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे विधायक झाबर सिंह खर्रा ने उनकी चिता को मुखाग्रि दी। 86 वर्षीय हरलाल सिंह खर्रा का शनिवार सुबह पांच बजे उनके गांव भारणी में घर पर उनका निधन हो गया था।

READ: सरपंच में ऐसे तय किया मंत्री तक का सफर

अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने और उन्हें विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। उनकी पार्थिव देह पर सांसद सुमेधानंद व सरकार की ओर से एसडीएम जयवीर सिंह ने पुष्पचक्र चढ़ाए।

SEE PHOTOS : इन पर फिल्म बनाई जाए तो टूट सकते हैं बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड



इनके अलावा विधायक घनश्याम तिवाड़ी, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक बनवारी लाल भीण्डा व अमराराम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी, सीकर के पूर्व कूषि मण्डी अध्यक्ष बाबूसिंह बाजोर, महेश मीण, पवन मोदी, हरिराम रणवा, महेश शर्मा, बलदेव खण्डेला, जिप सदस्य दुर्गा प्रसाद खर्रा व ताराचन्द धायत, सरपंच संघ के अध्यक्ष मोती सिंह, तहसीलदार सुमन चौधरी, विकास अधिकारी सीआर मीणा समेत अनेक लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।