
राखी बांधने गया था परिवार, लौटकर आया तो घर में बिखरा मिला सामान
सीकर.
Theft in House: रक्षाबंधन पर घर को सूना छोडकऱ राखी बांधने जाना एक परिवार के लिए महंगा साबित हुआ। चोर ताले तोडकऱ दो लाख 65 हजार रुपए नकद सहित दस लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। वारदात गुरुवार रात शहर के आनंद नगर में छगनलाल सोनी के मकान में हुई। छगनलाल परिवार सहित रक्षाबंधन पर ससुराल जयपुर गए थे। शुक्रवार सुबह मकान के ताले टूटे देखकर पड़ौस में रहने वाले भाई ने उन्हें चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
तीन घंटे तक घर के हर कोने की ली तलाशी ( Crime in Sikar )
छगनलाल के मकान में चोर रात करीब सवा ग्यारह बजे मुख्य दरवाजे का ताला तोडकऱ घुसे। चोरों ने मकान के अंदर के दो कमरों के ताले तोड़े। बाद में अलमारियों और बक्से का ताला तोड़ा। चोरों ने घर में रखे हर सामान की तलाश ली। यहां तक की बच्चों के गुल्लक भी तोडकऱ पैसे निकाल लिए। बकौल छगनलाल चोर अलमारी में रखे दो लाख 65 हजार रुपए नगद समेत करीब 15 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
Read More :
खराब स्ट्रीट लाइट बनी चोरों का सहारा
बरसात के मौसम में शहर के अधिकतर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब है। खराब स्ट्रीट लाइट चोरों के मददगार साबित हो रही है। इस क्षेत्र में भी गुरुवार रात स्ट्रीट लाइट बंद थी। ऐसे में पुलिस को साफ फुटेज नहीं मिले हैं। चोरी की वारदात की सूचना पर सुबह वहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वारदात के तरीके के आधार पर लोगों का मानना है कि इस किसी गिरोह की वारदात है।
हर दिन टूट रहे हैं तीन घरों के ताले
सीकर जिले में बे-खौफ चोरों ने जनता को दहशत में ला दिया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन जिले में तीन घरों के ताले टूट रहे हैं। इस वर्ष जुलाई माह तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो समने आता है कि 778 चोरी की वारदात हुई है। इस पखवाड़े में ही चोरी की यह तीसरी बड़ी बारदात है। तीन अगस्त की रात चोर खंडेला क्षेत्र में मकान में सो रहे लोगों को कमरे में बंद कर 9.60 लाख रुपए नकद और करीब 15 लाख रुपए का सोना चोरी कर ले गए थे।
इसके बाद सात अगस्त को शहर के शास्त्री नगर में भी इसी तरह तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से दस लाख के जेवरात व एक लाख 65 हजार रुपए चोरी कर ले गए थे। इस वारदात में पुलिस केा फुटेज भी मिल गए। चोरों ने कच्छा-बनियान में वारदात को अंजाम दिया। बाद में अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठकर जयपुर की तरफ भाग गए। पुलिस इन वारदातों में भी अभी तक चोरों का सुराग नहीं ल गा पाई है।
फुटेज में दिखे तीन चोर
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस को तीन चोरों के फुटेज मिले हैं। तीनों ही चेहरों पर नकाब लगा रखा है और पेंट-शर्ट पहन रखे हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे दो बैग में चोरी का सामान भरकर ले गए।
Published on:
17 Aug 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
