7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर के इस कस्बे को अच्छी रैंक दिलवाने के लिए यहां के आमजन आए आगे

स्वच्छता महाअभियान में युवा विकास मंच के साथ सभी स्कूल रूटीन के हिसाब से स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 15 Jan 2018, 4:55 PM IST

sikar patika news

रींगस. स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में कस्बे को अव्वल लाने के लिए सोमवार से क्लीन रींगस, ग्रीन रींगस स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष कैलाश पारीक, अधिशाषी अधिकारी देवीलाल बोचल्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मौजूदगी में नगरपालिका के सामने किया जााएगा। युवा विकास मंच के अध्यक्ष गोविन्द शर्मा डाकवाला ने बताया कि रींगस कस्बे को अच्छी रैंङ्क्षकग दिलवाने के लिए आमजन को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इस अभियान में शिक्षण संस्थाओं के साथ साथ नगर पालिका ने भी अपने सभी संसाधन उपलब्ध करवाकर कंधे से कंधा मिलाएगी। स्वच्छता महाअभियान में युवा विकास मंच के साथ सभी स्कूल रूटीन के हिसाब से स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी। रविवार को अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


महाभियान में ये रहेंगे सहयोगी :

रींगस नगर पालिका को स्वछता की सबसे बेस्ट रैंकिंग दिलवाने के लिए युवा विकास मंच के तत्वावधान में अभियान चलाया जाएगा जिसमें महिला महाविद्यालय, सीसीए शिक्षण संस्थान, श्रीमती रीता चन्द्र सक्सैना पीजी कॉलेज, श्री तेजल पीजी गल्र्स कॉलेज, श्री तेजल टीटी कॉलेज, टैगोर पीजी कॉलेज, चौधरी आर आर मेमोरियल पीजी कॉलेज, भारतीय शिक्षण संस्थान, चाणक्य शिक्षण संस्थान, आर्यन, पिंक पर्ल, राआउमा विद्यालय, सेठ सूरजमल सतभाई विद्यालय, राबाउमा विद्यालय, सनराईज एकेडमी स्कूल सहित आमजन, व्यापारी अपना सहयोग देंगे।