25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री से लेकर आरएसएस कार्यकर्ता तक को दी जाती है झूठ की ट्रेनिंग: डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम व सीएम सहित आरएसएस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Feb 07, 2024

प्रधानमंत्री से लेकर आरएसएस कार्यकर्ता तक को दी जाती है झूठ की ट्रेनिंग: डोटासरा

प्रधानमंत्री से लेकर आरएसएस कार्यकर्ता तक को दी जाती है झूठ की ट्रेनिंग: डोटासरा

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम व सीएम सहित आरएसएस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है। सीकर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान के नाम पर राज्य सरकार चौथ वसूली करते हुए भ्रष्टाचार की नई कार्य योजना तैयार कर रही है। अभियान के नाम पर किसानों व मजदूरों के ट्रेक्टर पकड़े जा रहे हंै। उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है। पेपर लीक पर कहा कि भाजपा नेता आरपीएससी भंग करने की कहते थे, पर अब कुछ नहीं कर रहे। सीपी जोशी व राजेंद्र राठौड़ की चलनी बंद हो गई। कहा, पेपर लीक के नाम पर राजस्थान को बदनाम कर केंद्र सरकार अब कानून लाई है, जो भी कांग्रेस राज में बने से कानून से कमजोर है। बोले, पर्ची की सरकार बताए कि वे अब केंद्र का कानून मानेंगे या राज्य का कड़ा कानून। दोनों उपमुख्यमंत्री के सीनियर असिस्टेंट बदलने को भी उन्होंने भाजपा की अंर्तकलह करार दिया।

बार- बार व जोर से झूठ बोलने की ट्रेनिंग
डोटासरा ने भाजपा सरकार को फूट डालकर राज करने, आईटी, ईडी व सीबीआई का डर दिखाने व झूठ बोलने वाली भी कहा। बोले, पार्टी में प्रधानमंत्री से लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं को झूठ को बार- बार व जोर-जोर से बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वे सत्ता में बने रहे। अब वे कह रहे हैं कि 500 साल बाद राम लेकर आए। जबकि राम को क्या वे गोद में लाए? राम तो घट- घट में पहले से थे। कहा, राम मंदिर का मुद्दा फीका पड़ा तो अब ज्ञानवापी ले आए। उन्होंने जातिगत जनगणना करवा जनसंख्या में भागीदारी के हिसाब से आरक्षण में हिस्सेदारी देने की वकालत भी की।

अनुशासन व त्याग की क्लास: कार्यकर्ता बोला, कांग्रेस ही कांग्रेस को कर रही खत्म, डोटासरा ने कहा नेता सुधरे
संवाद कार्यक्रम में नीमकाथाना के एक कार्यकर्ता ने मंच से पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने कहा कि कांग्रेस ही कांग्रेस को खत्म कर रही है। खंडेलवाल के खिलाफ कार्यकर्ता ने रंधावा को दस्तावेज भी दिए। अनुशासन को लेकर बाद में डोटासरा ने समिति बनाकर सभी कार्यकर्ताओं की शिकायत दूर करने की बात कही। उन्होंने भी कहा कि लोग कहते हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता ठीक है, लेकिन नेता सुधर जाएं तो भाजपा को हरा सकते हैं। प्रदेश प्रभारी रंधावा ने भी इस दौरान कांग्रेस में त्याग की भावना खत्म होने की बात कही। कहा, नेता पहले ये देखने लगा है कि कांग्रेस से पहले उसे क्या मिलेगा। कार्यक्रम में लोकसभा पर्यवेक्षक महेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक महादेव सिंह खंडेला, प्रभारी नसीम अख्तर, जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, जगदीश दानोदिया, सीताराम लांबा, पीएस जाट, गोविंद पटेल आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग