5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर आंख हो गई नम जब 4 साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि, छुट्टी पर घर आ रहा था जवान

Funeral of SSB Jawan Ashok Kumar With Honor : गांव गोड़ावास निवासी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान मृतक अशोक कुमार जाट का गुरुवार को उनके गांव में राजकीय सम्मान कि साथ अंतिम संस्कार किया गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Aug 23, 2019

राजकीय सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

राजकीय सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

नीमकाथाना.
Funeral of SSB Jawan Ashok Kumar With Honor : गांव गोड़ावास निवासी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान मृतक अशोक कुमार जाट का गुरुवार को उनके गांव में राजकीय सम्मान कि साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान अशोक कुमार की बुधवार सुबह असम में स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। गुरुवार को सुबह जैसे ही जवान का शव गांव गोड़ावास में पहुंचा तो घर पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने अशोक कुमार अमर रहे, भारत माता के नारे लगाए। जब चार वर्षीय ने पिता को मुखाग्रि दी तो हर आंखें नम हो गई।

Read More :

सीकर के लाल कमलेश को अंतिम सलामी देने उमड़ा हुजूम, नम आंखों से छोटे भाई ने दी मुखाग्रि

विधायक सुरेश मोदी, उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा,तहसीलदार बृजेश गुप्ता, थानाधिकारी विजय तिवाड़ी, भगवान सहाय लाठर, सांवलराम यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसएसबी टीम से आए जवानों ने मृतक जवान अशोक को अंतिम सलामी दी। चार वर्षीय बेटे नक्षू ने पिता को मुखाग्नि दी। पत्नी मेगना का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

Read More :

शादी के 6 माह बाद ही तिरंगे में लिपटा घर आया जवान, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा गांव

जवान के तीन संतान है जिनमें दो बेटी आदिती (8), जिया (6) व एक बेटा नक्षू (4) है। जवान की सप्ताहभर पहले तबीयत खराब हो गई थी, जिससे उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूचना से परिजन भी असम पहुंच गये थे। जवान छुट्टी लेकर घर आ रहा था। इससे पहले ही तबीयत खराब हो गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

Read More :

300 करोड़ की ठगी का मास्टर माइंड यह शख्स विदेशों में घूमता, पत्नी घर पर मशीन से गिनती रुपए