5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिठाई की दुकान पर गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग से मालिक झुलसा, लाखों का सामान राख

Gas Cylinder Caught Fire at Sweet Shop: कस्बे में बेसवा रोड पर पुलिया के नजदीक शनिवार को मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर में लीकेज से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और दुकान में चारों ओर आग फैल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Oct 27, 2019

मिठाई की दुकान पर गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग से लाखों का सामान राख, मालिक भी झुलसा

मिठाई की दुकान पर गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग से लाखों का सामान राख, मालिक भी झुलसा

फतेहपुर.

Gas Cylinder Caught Fire at Sweet Shop: कस्बे में बेसवा रोड पर पुलिया के नजदीक शनिवार को मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर में लीकेज से सिलेंडर ने आग पकड़ ली और दुकान में चारों ओर आग फैल गई। इससे लाखों का सामान राख हो गया। दुकान मालिक बाबूलाल सैनी के भी हाथ पैर आग की चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी के अनुसार दुकानदार बाबूलाल सैनी जैसे ही सिलेण्डर बदलकर चूल्हा चालू कर रहा था कि सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही दुकानदार ने आग बुझाने का प्रयास किया इससे स्वयं भी मामूली झुलस गया। इस दौरान वह दुकान को छोडकऱ बाहर भाग गया। देखते ही देखते दुकान में रखे सामान ने आग पकड़ ली व दुकान धू धू करके जलने लगी। इससे दुकान की पट्टियां भी टूट गई। पट्टियां टूटने से जोर के धमाके हुए और धुंआ चारों ओर फैल गया। इससे आसपास के दुकानदार और घरवाले दहशत में आ गए। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था और दुकान की पट्टियां टूटने से दुकानदार को लाखों का नुकसान हो गया।

Read More :

रातभर प्रिंटर से धड़ाधड़ छापते जाली नोट, फिर दिन में दोनों भाई करते मजे से खरीदारी