6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूल का यह शिक्षक पढ़ाना छोड़ छात्राओं के साथ करने लगा अश्लील हरकत…फिर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Govt School Girl molestation By Teacher in Budhana village jhunjhunu

Govt School Girl molestation By Teacher in Budhana village jhunjhunu

निलंबन के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बगड़. झुंझुनूं जिले के गांव बुडाना के स्वतंत्रता सेनानी बालाराम राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप मे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ ग्रामीण मय जाप्ते के पहुंचे और व्याख्याता नौसाद अली के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


पीडि़त 12वीं की छात्रा ने रिपोर्टदी कि राजनीति विज्ञान का व्याख्याता नौसाद अली शनिवार को कक्षा में आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। एक अन्य छात्रा ने भी व्याख्याता अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया और किसी को बताने पर टीसी काट देने की धमकी दी।


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को निलम्बित करने की मांग की है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने संयोजक बलबीर सैनी के नेतृत्व में पुलिस थाने में पहुंचकर थानाधिकारी से व्याख्याता के खिलाफ जांच कर दोषी होने पर कार्रवाई की मांग की है।