22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्ञान मित्र व्हाट्स एप पर दे रहा हर सवाल का जवाब, 10 दिन में एक लाख यूजर्स ने पूछे प्रश्न

सीकर. यदि आपके मन में मैथ से लेकर माइथोलॉजी, फिजिक्स से लेकर फिलॉसफी, ज्योग्राफी से लेकर जूलोजी ,हिस्ट्री से लेकर हेल्थ या किसी भी विषय से जुड़ा कोई सवाल है तो एक मोबाइल नंबर उसका जवाब दे देगा।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 20, 2023

ज्ञान मित्र व्हाट्स एप पर दे रहा हर सवाल का जवाब, 10 दिन में एक लाख यूजर्स ने पूछे प्रश्न

ज्ञान मित्र व्हाट्स एप पर दे रहा हर सवाल का जवाब, 10 दिन में एक लाख यूजर्स ने पूछे प्रश्न

सीकर. यदि आपके मन में मैथ से लेकर माइथोलॉजी, फिजिक्स से लेकर फिलॉसफी, ज्योग्राफी से लेकर जूलोजी ,हिस्ट्री से लेकर हेल्थ या किसी भी विषय से जुड़ा कोई सवाल है तो एक मोबाइल नंबर उसका जवाब दे देगा। बस आपको उस नम्बर पर अपना सवाल टाइप करके भेजना है। इसके बाद चंद पलो में ही उसका जवाब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा। व्हाट्सएप के जरिए सवाल-जवाब की यह तकनीक वाणिज्यिक कर विभाग के राज्य कर अधिकारी सुरेन्द्र तेतरवाल ने शिक्षक साथी सुरेश ओला के साथ मिलकर इजात की है। जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ज्ञान मित्र व्हाट्सएप चैट बॉट बनाया है। जो आपके मुश्किल से मुश्किल सवाल को 9468545131 पर व्हाट्सऐप करने के कुछ देर बाद ही हल कर देगा।

10 दिन में एक लाख से ज्यादा प्रश्न

ज्ञान मित्र चैट बॉट 10 दिन में ही खासी प्रसिद्धि पा चुका है। इस पर अब तक एक लाख से ज्यादा प्रश्न पूछे जा चुके हैं। बकौल तेतरवाल रोजाना दस हजार से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।

यूं करता है काम

ज्ञान मित्र चैट बॉट एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो डेटाबेस में जानकारी के साथ संबंधित एल्गोरिथ्म के आधार पर ट्रेन किया गया है। ये उपयोगकर्ताओं के किसी भी सवाल का जवाब लिखित में देता है। इसके लिए सवाल भी लिखित में ही पूछा जा सकता है। सवाल क्यूआरकोड के जरिये भी भेजा जा सकता है।

हिंदी व अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में देता है जवाब

ज्ञान मित्र चैट बॉट कई भाषाओं में जवाब दे सकता है। बकौल तेतरवाल ये अंग्रेजी व हिंदी के अलावा स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, चीनी, जापानी सहित कई विदेशी भाषाओं को समझकर उनका जवाब देता है। हालांकि अंग्रेजी में इसे सबसे ज्यादा काम लिया जा रहा है।

5.50 करोड़ के एप कर चुके दान, पा चुके राष्ट्रीय अवार्ड

तेतरवाल व ओला अब तक 250 से ज्यादा एप बना चुके हैं। इनमें से करीब 5.50 करोड़ के 100 एप वे राज्य सरकार को दान कर चुके हैं। अपनी उपलब्धियों चलते वे रास्ट्रीय शिक्षक आईटीसी पुरुस्कार, राजस्थान भामाशाह शिक्षा विभूषण सम्मान, राजस्थान ई गवर्नेंस अवार्ड तथा 2018 में मध्यप्रदेश में आयोजित 22वें अखिल भारतीय दृश्य श्रव्य महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरुस्कार व बेस्ट रिसर्च इन न्यू मीडिया आईसीटी अवार्ड पा चुके हैं।