राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की किसान हुंकार महारैली 10 जून 2018 को सीकर जिला मुख्यालय पर होगी, इसके लिए जिला खेल स्टेडियम में विशाल पांडाल लगाया गया है। रैली की तगड़ी तैयारियों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम सीकर में आई भयंकर आंधी भी इस पांडाल का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, क्योंकि इसमें तीन-तीन विशाल डोम बनाया गए हैं, जो बेहद सुनियोजित ढंग से बने हैं। रैली में सीकर सहित आस-पास के छह जिलों के लोग भाग लेंगे।