11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, जानें कब खुलेगा मौसम

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ ने सीकर में मौसम को बदला, बारिश से ठिठुरन बढ़ी है। तापमान में गिरावट के साथ आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुसार है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन बारिश में बढ़ोतरी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 04, 2024

weather_hindi_news.jpg

Rajasthan Weather: प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने सीकर में मौसम बदल दिया है। पूर्वी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम केन्द्रों पर तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम ही रहने के आसार है। मौसम खुलने के साथ सर्दी बढ़ेगी। सीकर में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश के कई दौर चले। बादलों के कारण दिनभर सूरज दुबका रहा। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम को भी सर्द हवाएं चली। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चौबीस घंटे में सीकर सहित प्रदेश में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कई जगह ओलावृष्टि और हल्की बारिश हो सकती है। छह फरवरी से मौसम खुलने लगेगा।


मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए हुए हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन बारिश में बढ़ोतरी होगी। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश, ओलावृष्टि संभव।