
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका
Suicide Case Update: सीकर के हर्ष पर्वत पर एक महीने पहले कटराथल निवासी युवक के आत्महत्या के मामले का खुसाला हो गया है। पुलिस ने पीड़ित रौनक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक ने आत्महत्या से पहले अपने फोन पर करीब 13 से 14 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पत्नी व उसके रिश्तेदारों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीडित युवक ने गुनहगारों को सजा दिलवाने के लिए आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में आरोपियों की चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट सहित अन्य सबूत सुरक्षित रखे थे। राजस्थान पत्रिका ने सुसाइड नोट व मोबाइल के स्क्रीनशॉट, ऑडियो जुटाए है।
इसमें पीड़ित युवक ने पत्नी अनीता, साढू हरदयालपुरा निवासी कुलदीप सहित पत्नी के एक जानकार युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। घटना का दर्दनाक पहलू यह था कि युवक ने पत्नी का मोबाइल ट्रेस करके सारी सच्चाई जान ली थी। उसके पास कोई विकल्प नहीं रहा और यह कदम (सुसाइड) उठाना पड़ा। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इस कलयुग में सत्य साबित करने के लिए भी मरना पड़ता है।
रौनक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी शादी नवंबर 2025 में अनीता से हुई थी। उनसे लिखा है इन दोनों की वजह से उसे मजबूरन आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। लिखा- मेरे परिवार के पास काफी संपत्ति है, पत्नी उसको हड़पना चाहती थी।
मामले में न्याय होगा
मृतक की पत्नी अनीता ओला के खिलाफ पत्रावली पर पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसे हमने गिरफ्तार कर लिया है। कल न्यायालय में पेश करेंगे। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान जारी है। मामले में परिवार के साथ न्याय होगा।
राकेश मीणा, थाना अधिकारी जीणमाता
पीड़ित ने सुसाइड नोट में आरोप लगाते हुए लिखा कि शादी के बाद उसकी पत्नी अनीता ओला ने उसे हर दिन तनाव व अवसाद में रखा। उसने गाली-गलौच सहन की और थप्पड़ खाए, लेकिन फिर भी वह चुप रहा। उसने अपने जीजा कुलदीप से मरवाने की धमकियां भी दीं। उसने इतना टॉर्चर किया कि वह साढ़े तीन महीने तक सदमे में ही रहा। आरोप लगाया है कि पत्नी ने कथित अवैध प्रेम प्रसंग थे और प्रेमी रामनरेश गोरा के जरिए हमला करवाने व जान से मारने का प्रयास भी किया था।
Published on:
24 Apr 2026 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
