
अपनी ही पत्नी से बलात्कार करता रहा पति, गर्भवती हुई तो कर ली दूसरी शादी
सीकर.
एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ बलात्कार ( Husband Rape His Wife ) करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ बलात्कार ( Rape in Rajasthan Sikar ) करता रहा। जब वह गर्भवती ( Woman Pregnant After Rape ) हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया और धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। दरअसल, तलाक का मुकदमा वापस लेने व शादी का झांसा देकर बलात्कार किए जाने का महिला ने उद्योग नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि धोखे से उसका गर्भपात भी करा दिया। मामले की जांच उद्योग नगर थानाधिकारी वीरेंद्र शर्मा को दी गई है।
33 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि 2010 में चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। 2015 में उसने दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद वे अलग हो गए। कुछ समय बाद वह फिर से पीडि़ता से मिलने लगा और उसे फिर से पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। उसने झांसा देकर मुकदमा वापस लेने की बात कहीं।
तब पीडि़ता ने 2017 में लोक अदालत में निस्तारण कर मुकदमा वापस ले लिया। पीडि़ता के पति ने भी उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। उसने केस वापस नहीं लिया। इसके बाद वह पीडिता को वापस अपनी पत्नी बनाने का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा। शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा वह गर्भवती हो गई तो डॉक्टर से मिल कर उसने गर्भपात करवा दिया। पीडिता ने आरोप लगाया कि अब उसने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पीडिता ने बलात्कार व गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया।
Published on:
10 Jan 2020 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
