
Husband severed wife's throat, repeatedly attacked her with an axe. सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक पति ने बर्बर तरीके से पत्नी का मर्डर कर दिया। दासा की ढाणी में पति ने पत्नी के शरीर पर कुल्हाड़ी से इतने वार किए कि उसकी गर्दन धड़ से अलग होकर लटक गई। आरोपी पति ने उसका चेहरा भी पूरी तरह से नोच लिया। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उद्योग नगर पुलिस के अनुसार मृतका मृतका 45 वर्षीय गुड्डी देवी है। उसके बेटे विनोद के मुताबिक पिता होशियार राम ने बीती देर रात करीब तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। उस समय वह श्याम बाबा के दर्शन करने खाटूश्यामजी गया हुआ था। सुबह उसे पिता द्वारा मां की हत्या की सूचना मिली।
शव पहचानना भी मुश्किल
आरोपी पति ने पत्नी का चेहरा पूरी तरह नोच लिया। उसके आंख, नाक व मुंह पूरी तरह विकृत हो गया। गर्दन पर भी इतने वार किए कि वह धड़ से अलग होकर लटक गई। इस बर्बर हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।
Updated on:
12 Jun 2023 03:22 pm
Published on:
12 Jun 2023 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
