1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जज ने पूछा- मम्मी के साथ रहना चाहती हो या पापा के साथ ? बेटी के जवाब के बाद एक-दूजे के हुए पति-पत्नी

एक दूसरे से अलग रह रहे पति-पत्नी ( Husband Wife Meet Again After 3 Year ) तीन साल बाद फिर एक हो गए। शनिवार को लोक अदालत ( Lok Adalat Sikar ) में जब जज ने उनकी 6 साल की बेटी से सवाल किया कि वह किसके साथ रहना चाहती है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 17, 2019

जज ने पूछा- मम्मी के साथ रहना चाहती हो या पापा के साथ ? बेटी के जवाब के बाद एक-दूजे के हुए पति-पत्नी

जज ने पूछा- मम्मी के साथ रहना चाहती हो या पापा के साथ ? बेटी के जवाब के बाद एक-दूजे के हुए पति-पत्नी

सीकर।
एक दूसरे से अलग रह रहे पति-पत्नी ( Husband Wife Meet Again After 3 Year ) तीन साल बाद फिर एक हो गए। जिससे उनका उजड़ा हुआ परिवार फिर से एक हो गया। परिवार एक होने के बाद दोनों हंसी-खुशी जिंदगी जी रहे है। शनिवार को लोक अदालत ( Lok Adalat Sikar ) में जब जज ने उनकी 6 साल की बेटी से सवाल किया कि वह किसके साथ रहना चाहती है। तब बेटी ने कहा कि वह मम्मी-पापा के साथ रहना चाहती है। इसके बाद जज ने दंपति से समझाइश कर राजीनामा करवाया। जिसके बाद 3 साल से अलग रह रहे दंपति ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इस दौरान सभी ने तालियां बजाकर दोनों का स्वागत किया।

Read More :

शेखावाटी की बेटी व RPS अधिकारी कमल शेखावत ने देश का बढ़ाया मान, UN ने किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार 2011 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद पति अपनी बहन और बहनोई की बात पर उसे परेशान करने लगे। 2017 में वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई। पति द्वारा जून 2019 में मामला पारिवारिक न्यायालय में लाया गया था। काफी समय तक समझाइश चलती रही लेकिन, दोनों में सहमति नहीं बनी। पारिवारिक न्यायालय की बैंच सदस्य अधिवक्ता चांदनी जैन ने बताया कि दोनों की लंबी काउंसलिंग चली। उसके बाद मामला शनिवार को लोक अदालत में रखा गया। जज तिरूपति कुमार गुप्ता ने दोनों के बीच राजीनामा करवाया।

Read More :

Watch: पत्नी बोली- मैड़म मेरे पति को टॉर्चर करती थी, खाना भी नहीं खाने देते थे, थाने का सिस्टम काफी गंदा है

Story Loader