सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ के गांव बासड़ी खुर्द की बेटी और आरपीएस अधिकारी कमल शेखावत ( RPS Officer Kamal Shekhawat ) ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। राजस्थान पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेखावत को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र ( United Nations ) द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें दक्षिणी सूडान ( South Sudan ) में शांति मिशन ( United Nations Peace Mission) के तहत दी जा रही सेवाएं के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पुरस्कृत किया है।