
jeen mata gate
जीणमाता। परिवार के लोग जवान बेटे की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे और पिता का सपना था कि उनके निर्माणाधीन नए मकान के गृह प्रवेश के साथ ही बेटे की सगाई की रस्म भी धूमधाम से कर देंगे लेकिन इस बीच मंगलवार को बेटे की सडक़ हादसे में मौत की खबर हा गई। यह दुखद खबर रेटा गांव की है, जहां मंगलवार को दो युवकों की सडक़ हादसे में मौत की खबर के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।
अनुसार रेटा गांव के कुछ युवक सोमवार रात को बोलेरों जीप से करणी माता के दर्शन के लिए रेटा से रवाना हुए और मंगलवार तडक़े करीब करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर सेरूणा से करीब चार किलोमीटर बीकानेर की ओर विपरित दिशा से आ रहे डम्पर से बोलेरों की भीषण टक्कर हो गई।
आमने सामने की टक्कर में राहुल सिंह चौहान पुत्र नरपत सिंह चौहान (20) निवासी रेटा व रिछपाल ङ्क्षसह पुत्र प्रेमसिंह(22) की मौत हो गई जबकि राजबीर सिंह,चालक राजबीर ङ्क्षसह व एक अन्य घायल हो गए।
हादसे की खबर सुबह जैसे ही रेटा गांव में पहुंची गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं राहुल के पिता जो जीणमाता मंदिर के पुजारी भी है। जीणमाता मंदिर से अन्य लोगों के साथ बीकानेर के लिए रवाना हो गए।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव रेटा गांव पहुंचे तो राहुल सिंह व रिछपाल सिंह जिनके घर भी पास-पास ही के यहां कोहराम मच गया। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नरपतङ्क्षसह के बड़े बेटे राहुल की कुछ ही दिनों में सगाई करने की तैयारी कर रहे थे। वहीं उसके एक अन्य रिश्तेदार व पड़ौसी रिछपाल के घर भी मातम पसर गया। रिछपाल के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
Updated on:
11 Jul 2018 06:25 pm
Published on:
11 Jul 2018 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
