सीकर

सीकर की बिनीता जैन ने KBC-10 में जीते एक करोड़ रुपए, पति को लेकर इस खबर ने सब को रुला दिया

Binita jain KBC Winner : सीकर की बिनीता जैन ने केबीस में एक करोड़ रुपए जीते हैं। जैन केबीसी के दसवें सीजन की पहली करोड़पति विजेता है।

2 min read
Oct 03, 2018
KBC Winner Binita jain Biography in Hindi, She belong from sikar

सीकर. सोनी टीवी का सबसे फेसम शॉ कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) राजस्थान के सीकर के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आया। सीकर की बिनीता जैन ने केबीस में एक करोड़ रुपए जीते हैं। जैन केबीसी के दसवें सीजन की पहली करोड़पति विजेता है।



जानिए कौन हैं केबीसी विजेता बिनीता जैन

-बिनीता जैन वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ में रहती हैं।
-मूलरूप से इनका परिवार राजस्थान के सीकर से है।
-सीकर की बजाज रोड स्थित सत्यनारायण मार्ग निवासी हैं।
-लम्बे समय से परिवार व्यापार के सिलसिले में अमस रहता है।
-मंगलवार रात को प्रसारित केबीसी शॉ में बिनीता ने रुपए जीते।

आतंकियों का शिकार हुए पति
बिनीता जैन का जीवन काफी संघर्ष भरा है। केबीसी में बिनीता ने अपनी जिंदगी के दुखभरे लम्हे भी बयां किए। बकौल बिनीता, असम में सब कुछ अच्छा चल रहा था। पति काम के सिलसिले में अक्सर पड़ोसी राज्यों में जाया करते थे। 15 साल पहले वे एक बार गए तो आज तक नहीं लौटे। वे नार्थ ईस्ट में फैले में आतंकियों के शिकार हो गए। पूरा परिवार आज भी उनका इंतजार कर रहा है।

पढ़ाई की और कोचिंग देने लगी
बिनीता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति के अचानक लापता होने के बाद उनके साथ-साथ पूरा परिवार टूट सा गया था, मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खुद को पढऩे में लगा लिया। पहले 12वीं और फिर एमकॉम तक की पढ़ाई की और वर्तमान में कोचिंग संस्थान चला रही है। केबीसी शॉ में बिनीता ने बताया कि पति के लापता होने के बाद उन्होंने पढ़ाई को इसलिए चुना ताकि परिवार व बच्चों का भी ख्याल रख सके।

सात करोड़ के सवाल पर क्विट
केबीसी में अमिताभ बच्चन ने बिनीता को सात करोड़ रुपए का 16वां सवाल पूछा कि 1867 में किसने पला स्टॉक टिकर का आविष्कार किया?। इसका उत्तर नहीं आने पर बिनीता ने क्विट कर दिया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक ऑप्शन चुनने के लिए पूछा तो उन्होंने चार में से एडवर्ड कैलहन का ऑप्शन चुना, जो सही था लेकिन बिनीता गेम क्विट कर चुकी थी।

ये भी पढ़ें

KBC 10: इस सवाल के कारण बिनीता जैन नहीं जीत पाईं 7 करोड़, लेकिन बनी सीजन की पहली करोड़पति

Updated on:
04 Oct 2018 11:30 am
Published on:
03 Oct 2018 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर