गौर तलब है कि राजू ठेहठ से जुड़े हार्डकोर अपराधी सुखदेव के घर जाकर फायरिंग की गई थी। आरोप में पुलिस ने हरलाल, अनिल, मुकेश, श्रवण व देवेश को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन, इनके पास बरामद हुए हथियार का पता पुलिस नहीं लगा पाई थी। इसके अलावा पूछताछ में इसका खुलासा भी नहीं हुआ कि सुखदेव को यह लोग केवल फायरिंग कर डराना चाह रहे थे या फिर हकीकत में उसकी हत्या करने के लिए उसके घर पहुंचे थे।