दरअसल, शुक्रवार को खाटू श्यामजी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे, इस दौरान जोरदार बारिश होने लगी। कुछ श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए एक दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकानदार ने लोगों से बाहर निकलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और दुकानदारों में कहासुनी हो गई।