9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदूक की नोक पर चार दोस्तों का किडनैप, मारपीट के बाद फायरिंग कर चारों को इस हाल में पटका

Kidnap of Four Friends in Sikar Rajasthan : पालवास चौराहे से सोमवार रात को कार सवार युवकों का मारपीट कर बदमाश अपहरण ( Kidnap in Sikar ) कर ले गए। बदमाश फायरिंग कर युवकों की कार व रुपए लूट ले गए। बदमाशों के भागने के बाद युवकों ने पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Jan 01, 2020

बंदूक की नोक पर चार दोस्तों का किडनैप, मारपीट के बाद फायरिंग कर इस हाल में पटका

बंदूक की नोक पर चार दोस्तों का किडनैप, मारपीट के बाद फायरिंग कर इस हाल में पटका

सीकर.

kidnap of Four Friends in Sikar Rajasthan : पालवास चौराहे से सोमवार रात को कार सवार युवकों का मारपीट कर बदमाश अपहरण ( Kidnap in Sikar ) कर ले गए। बदमाश फायरिंग कर युवकों की कार व रुपए लूट ले गए। बदमाशों के भागने के बाद युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाने में अपहरण कर फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

राजस्थान में यहां दर्दनाक हादसा, भीषण आग में जिंदा जली 3 हजार से ज्यादा मुर्गी

नागौर निवासी सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ फतेहपुर स्कार्पियों गाड़ी से जा रहा था। वह फतेहपुर में कपड़े खरीदने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि रात को करीब साढ़े 11 बजे वह पालवास चौराहे के पास पहुंचा। तभी वहां पर कार सवार चार-पांच बदमाशों ने उन्हें घेर कर रोक लिया। वे गाड़ी से उतर कर आए और पिस्टल निकाल कर धमकी दी। विरोध करने पर वे उनके साथ मारपीट करने लग गए। एक बदमाश ने पिस्टल से फायर कर दिया। वे काफी घबरा गए।

दुनिया का पहला ऐसा मंदिर, जहां देवता के केवल शीश की होती है पूजा, नववर्ष पर करें दुर्लभ दर्शन


इसके बाद उन्हें गाड़ी में जबरदस्ती मारपीट करते हुए बैठा दिया। बदमाश उन्हें त्रिलोकपुरा रेलवे पुलिया के पास ले गए। वहां पर उन्हें स्कार्पियो से नीचे उतार दिया। मारपीट करते हुए उन्होंने जेब से पर्स निकाल लिए और वे गाड़ी को लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Live Video में देखें ज्वैलर्स को लूटने आए बदमाशों को भीड़ ने पुलिस के सामने ही मंदिर में जमकर पीटा


फायरिंग कर लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू करवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समूह में दिखे तो अब होगी गिरफ्तारी, सोशल साइट पर भी पुलिस की पैनी नजर