15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का अपहरण कर छीने रुपए, हाथ-पैर तोड़कर बोरी में डाल सड़क पर फेंक गए

कृषि मंडी के पास गाडी में सो रहे युवक का कैंपर गाडी में पटककर आधा दर्जन बदमाश अपहरण ( Kidnaped of Young Man ) कर ले गए।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 19, 2019

युवक का अपहरण कर छीने रुपए, हाथ-पैर तोडकऱ बोरी में डाल सडक़ पर फेंक गए

युवक का अपहरण कर छीने रुपए, हाथ-पैर तोडकऱ बोरी में डाल सडक़ पर फेंक गए

सीकर.

कृषि मंडी के पास गाडी में सो रहे युवक का कैंपर गाडी में पटककर आधा दर्जन बदमाश अपहरण ( Kidnaped of Young Man ) कर ले गए। बदमाश मारपीट कर युवक से एक लाख 35 हजार रुपए लूट ले गए। बोरी में बंद कर बीकानेर-झुंझुनूं बाइपास पर फैंक कर चले गए। युवक की मां ने उद्योगनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चुन्नीदेवी पत्नी गोविंदराम निवासी पचारों की ढाणी ने बताया कि 17 सितम्बर को उसका बड़ा बेटा बृजमोहन गाडी लेकर कृषि मंडी गेट के पास ममता होटल के पास गाडी में सो रहा था। दूसरी गाडी में पास में ही हरीकृष्ण रात को 11 बजे ही गाडी के केबिन में सो गया था।

Crime in Sikar : उन्होंने बताया कि रात को गाडी का दरवाजा खोलने की आवाज आई तो उसकी आंख खुल गई। इसके बाद डालमास के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर संदीप, सुरेंद्र, राकेश, श्रवण, महेश व अमित सहित एक दर्जन बदमाश ने उसका मुंह दबा लिया। उसे कैंपर में पीछे की सीट पर पटक दिया। उसे मारपीट करते हुए अपहरण कर ले गए। उन्होंने बताया कि उसे सुनसान जगह पर ले गए। कैंपर से उतार कर उसे बदमाशों ने मिलकर मारा। लाठी-डंडों से मारपीट कर उसके दोनों पैर तोड़ डाले। उसके पास से एक लाख 35 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद उसे बोरी में बंद कर कैंपर में डालकर वापस रामूकाबास तिराहे पर पटक गए। आवाज सुनकर वहां पर सो रहे अन्य लोग उठे तो बोरी में से खून निकलते हुए देखा। बोरी खोल कर देखी तो उसमें हरीकृष्ण लहुलुहान अवस्था में था।

यह भी पढ़ेें: ठेका लूटकर भाग रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

गांव में भी पहुंचे बदमाश, बेटियों को उठा ले जाने की दी धमकी
चुन्नी देवी ने बताया कि अपहरण कर मारपीट की घटना का पता लगने पर पूरा परिवार अस्पताल में आ गया। इसके बाद बदमाश गांव में पहुंच गए। वहां पर पुत्रवधू पाना देवी घर में अकेली थी। उसके साथ बदमाशों ने मारपीट की। उसे धमकी दी कि अब भी नहीं माने तो तुम्हारी बेटियों को उठा कर ले जाएगें और बलात्कार करके पटक जाएगें।

यह भी पढ़ेें: राजस्थान में व्यापारी की दुकान से 30 लाख की बड़ी चोरी, विरोध में बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, पुलिस तैनात


कोर्ट में बयान देने से हुई दुश्मनी
चुन्नी देवी ने बताया कि 8 साल पहले बकरी को ले जाने के कारण विवाद हुआ था। उन्होंने चूनाराम के साथ मारपीट की थी। तब पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद गवाह बना लिया था। कोर्ट में उसने उनके खिलाफ गवाही दे दी थी। उसके बाद से ही बदमाश जान से मारने और बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दे रहे है।