
kiran Devi Sarpanch Jheegar Chhoti Sikar Rajasthan
सीकर. आपको मिलवाते हैं एक ऐसी महिला सरपंच से जो गांव के विकास का फैसला सात पुराने सरपंचों के साथ राय मशविरा करके लेती हैं। अपनी इसी खासियत की वजह से यह महिला सरपंच देश के सबसे अनूठे सरपंचों में से एक है।
यहां देखें इस सरपंच की अधिक तस्वीरें
जानिए कौन है महिला सरपंच किरण देवी
-इस महिला सरपंच का नाम किरण देवी है।
-यह वर्तमान में राजस्थान के सीकर जिले के झीगर छोटी की सरपंच हैं।
-झीगर छोटी में वर्ष 1960 से लेकर अब तक चुने गए सरपंचों में से सात पुराने सरपंच जिंदा है।
-खास बात यह है कि झीगर छोटी गांव का फैसला अकेली किरण देवी नहीं करती।
-किसी भी खास फैसले से पहले किरण गांव के सात पुराने सरपंचों की राय लेती है।
-सात पुराने सरपंचों के साथ गांव के विकास पर किरण देवी को चर्चा करते अक्सर देखा जाता है।
-ऐसे में झीगर छोटी संभवतया पहला गांव जहां इतनी संख्या में वर्तमान व पूर्व सरपंच एक साथ बैठते हैं।
-32 वर्षीय सरपंच किरण देवी 89 साल के सबसे उम्र दराज पूर्व सरपंच मांगीलाल तक की राय लेती हैं।
-यही वजह है कि पिछले लम्बे समय से झीगर छोटी में कभी सौहार्द नहीं बिगड़ा।
सरपंच की अनूठी पहल
गांव झीगर छोटी के महिपाल छब्बरवाल, मनोज सेवदा, मनोज जैन, दिनेश सेवदा, राजेन्द्र छबरवाल, विनोद छब्बरवाल व आदित्य झीगर आदि का कहना है कि वे पूर्व सरपंचों व वर्तमान सरपंच को अभी तक अपने बीच पाकर खासे उत्साहित हैं।
ये सरपंच हैं अभी जिंदा
झीगर छोटी में पंचायत चुनाव 1960 होने शुरू हुए थे। मोतीराम ओला, नथमल जैन, मांगीलाल, ओमप्रकाश झीगर, कमला देवी, बीरबल सिंह, सुखदेवाराम और इनके बाद किरण देवी सरपंच बनी। एमए, बीएड किरण ने बताया कि गांव की किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए वे सभी पूर्व सरपंचों का सहयोग लेती हंै। खास बात यह है कि सब बुजुर्ग पूर्व सरपंच मिलकर उसका मार्ग दर्शन करते हैं। हालांकि इनमें पूर्व सरपंच नथमल की हाल ही मौत हो चुकी है।
युवा सरपंच किरण देवी की पूर्व सरपंचों की राय लेने वाली पहल के बाद पूरे गांव में चर्चा है कि नई सरपंच ने उन्हें 1960 के सरपंच की भी याद दिला दी, क्योंकि 1960 में चुने गए सरपंच भी गांव के फैसले में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
झीगर छोटी ग्राम पंचायत सीकर
3 हजार 529 आबादी वाली ग्राम पंचायत झीगर राजस्थान के सीकर जिले की धोद पंचायत समिति के अन्तर्गत आती है। इसमें 595 परिवार हैं। सारक्षता दर 61.7 प्रतिशत वाली झीगर छोटी में 47.9 फीसदी महिला आबादी है।
Updated on:
02 Jan 2019 12:26 pm
Published on:
27 Nov 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
