29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 4 दिन बाद बाथरूम में इस हाल में मिली यह दुल्हन, उड़े सबके होश

newly wed : मृतका के पति राजकुमार सैनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। वहीं मृतका प्रज्ञा बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक नवलगढ़ बैंक में कार्यरत थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 26 Nov 2018, 7:05 PM IST

bride

शादी के 4 दिन बाद बाथरूम में इस हाल में मिली यह दुल्हन, उड़े सबके होश

सादुलपुर (चूरू).

इसे किसकी बदनसीबी कहें उस परिवार की... जिसका कोना-कोना चार दिन पहले तक बेटे की शादी की खुशियों से सराबोर था और आज अचानक यहां मातम पसर गया। या फिर बदनसीबी उस विवाहित जोड़े की जो एक-दूसरे के साथ चार दिन भी नहीं बिता सका और नई नवेली दुल्हन की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई। चार दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई इस युवती की ससुराल से अर्थी उठी तो हर कोई आंसू नहीं रोक पाया।

बग्घी में सवार होकर ये दुल्हन शादी से एक दिन पहले ही पहुंच गई दूल्हे के घर, जानिए क्यों

मामला राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर का है। यहां के नगर पालिका अध्यक्ष रहे जयभगवान सैनी के पुत्र राजकुमार सैनी की शादी 19 नवंबर 2018 को सरदारशहर निवासी प्रज्ञा के साथ हुई थी। बुधवार को नवविवाहिता प्रज्ञा ससुराल पहुंची थी।

ससुराल में गुरुवार को प्रज्ञा स्नान के लिए स्नानघर में गई। काफी समय तक बाहर नहीं आई, तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं आई तो बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो विवाहिता स्नानघर में बेसुध पड़ी थी। उसे तत्काल निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का था, जिस पर प्रज्ञा के परिवारजनों को मौके पर बुलाया गया। पिता सरदारशहर निवासी परमेश्वरलाल ने मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया लेकिन गला घुटने का शक जाहिर करते हुए जांच की मांग की है।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर एसडीएम सुभाष भडिय़ा को बुलाया तथा घटना से अवगत करवाया। जिस पर 176 सीआरपीसी अन्तर्गत मामले की जांच एसडीएम करेंगे। वहीं पुलिस ने धारा 174 अन्तर्गत पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

नवलगढ़ के बैंक में थी तैनात

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के पिता को सौंप दिया है। गौरतलब है कि मृतका के पति राजकुमार सैनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। वहीं मृतका प्रज्ञा बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक नवलगढ़ बैंक में कार्यरत थीं।