30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahia Dadhich : सूने जंगल में कई दिन अकेली गुजारेगी यह महिला, मिलेंगे 50 लाख रुपए

Mahia Dadhich Sikar in Web Show Survival :
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 21 Nov 2018, 6:26 PM IST

Mahia Dadhich

Sikar Woman Mahia Dadhich Select For The Reality Web Show Survival

सीकर. सीकर के छोटे से गांव सांगलिया निवासी माहिया दाधीच का भारत के पहले रियलिटी वेब शो सर्वाइवल में चयन हुआ है। माहिया वेब सीरिज के जरिए अब जंगल में पूरे दिन रहकर सरवाइव करते नजर आएगी।


शॉ के लिए देशभर से करीब 15 हजार लोगों ने ऑडिशन दिया था। जिनमें से महज 17 प्रतिभागियों का चयन हुआ है और माहिया उसमें से एक है। माहिया के चयन के बाद से घर और गांव में खुशियों का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शॉ को टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम हितेन तेजवानी हॉस्ट कर रहे हैं। जिसकी शुुरुआत दिसंबर 2018 में होगी। बतादें कि माहीया दाधीच इससे पहले भी 30 से ज्यादा टीवी सीरियल मे काम कर चुकी है। जिसमें 200 करोड़ की बोतल, ये है मोहब्बतें , नागिन 3, चंद्रकांता, सपेरन, क्राइम पेट्रोल, इश्क सुभान अल्लाह और फियर फाइल्स प्रमुख है।

इनके अलावा कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के साथ माहिया धर्म-बहन, सुपातर बींदनी और लड्डू गोपाल जैसी करीब डेढ दर्जन राजस्थानी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है। वहीं, होम प्रोडक्शन में आईपीएस. वैष्णवी फिल्म भी कर रही है।


सरवाइवल वेब सीरिज के बारे में माहिया का कहना है कि यह शॉ काफी रोमांचक होने वाला है। जिसमें उन्हें मुंबई से आगे एक सूने जंगल में कुछ दिन के लिए अकेले छोड़ा जाता है। हर कंटेस्टेंट पर आयोजकों की पूरी नजर होगी। जो टास्क पूरा कर देगा।

उसे विजेता के तौर पर 50 लाख रुपए की राशि दी बतौर पुरस्कार दी जाएगी। माहिया बताती है कि अगर वे इस राशि को जीतती हैं तो उस राशि में से 10 लाख रूपए वह अनाथ बच्चों के रहने, खाने और उनकी पढ़ाई पर खर्च करेगी।