30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : लखपति प्रत्याशी का देसी चूल्हा

Rajasthan Election 2018 : नामांकन दाखिले के बाद मंगलवार को दिनभर नामांकन फॉर्मो की जांच का दौर चला। शेखावाटी में 42 अभ्यर्थियों के नामांकन फार्म रद्द हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 21 Nov 2018, 12:24 PM IST

Rajasthan Election 2018 oFfbit photo

Rajasthan Election 2018 oFfbit photo

सीकर. आम रसोई! साधारण भोजन...और एक दक्ष गृहिणी! यह तस्वीर है फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी के घर की। अब जबकि चुनावी सरगर्मी परवान पर है। इसके बावजूद यह गृहिणी चुनावी चर्चा से दूर दिनभर गृह कार्य में लगी रहती है।

उधर, rajasthan election 2018 में नामांकन दाखिले के बाद मंगलवार को दिनभर नामांकन फॉर्मो की जांच का दौर चला। शेखावाटी में 42 अभ्यर्थियों के नामांकन फार्म रद्द हुए है। सबसे ज्यादा 19 नामांकन सीकर जिले में खारिज हुए है। जांच में सीकर जिले में 121 नामांकन पत्र सही मिले।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवम्बर से 19 नवम्बर तक 140 नामांकन दाखिल हुए थे। संवीक्षा में लक्ष्मणगढ़ के चार, धोद के दो, सीकर से एक, दांतारामगढ़ से छह, खंडेला से तीन, नीमकाथाना से तीन आवेदन खारिज हुए है। जबकि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर व श्रीमाधोपुर में एक भी नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ हैं।


सीकर
लक्ष्मणगढ़ 04
धोद 02
सीकर 01
दांतारामगढ़ 06
खंडेला 03
नीमकाथाना 03
फतेहपुर 0
श्रीमाधोपुर 0


झुंझुनूं
पिलानी 13
सूरजगढ़ 19
झुंझुनू 17
मण्डावा 7
नवलगढ़ 17
उदयपुरवाटी 12
खेतड़ी 12


चूरू
सादुलपुर 13
तारानगर 19
सरदारशहर 16
चूरू: 14
रतनगढ़ 20
सुजानगढ़ 8

चुनाव सामग्री के लिए पांच-पांच काउंटर


सीकर. मतदान दलों के रवानगी स्थल पर हर विधानसभा क्षेत्र के लिए वितरण सामग्री करने के लिए पांच-पांच काउण्टर बनाए जाएंगे। माइक्रो ऑब्र्जवर का प्रशिक्षण 27 व 28 नवम्बर को होगा। यह निर्देश मंगलवार को कलेक्टे्रट सभागार में विधानसभा चुनाव के लिए गठित प्रकोष्ठ के प्रभारी व सहायक प्रभारियों की बैठक में दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने कहा कि कि रवानगी स्थल पर नियंत्रण कक्ष 23 नवम्बर से शुरू हो जाएगा।

बैठक में डाकमत पत्र प्रकोष्ठ प्रभारी अनुपम कायल, राजस्व अपील अधिकारी करतार सिंह पूनिया, पीआरओ पूरणमल, जिला रोजगार अधिकारी चैनसिंह, कोषाधिकारी लीलाधर सैनी, रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा सहित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी मौजूद रहे।