सीकर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने के बयान से इतर प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को विवादित बयान दिया है। निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने प्रेसवार्ता में दो बच्चों की ही वकालत करते हुए इससे ज्यादा बच्चे होने पर माता-पिता की सरकारी सुविधाएं बंद करने की बात कही है।