23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर: नाबालिग बालक के साथ कुकर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

11वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग बालक के साथ दो बार कुकर्म कर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर आरोपी ने लाखों रुपए के गहने हड़प कर बेच दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Feb 23, 2026

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

सीकर। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग बालक के साथ दो बार कुकर्म कर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर आरोपी ने लाखों रुपए के गहने हड़प कर बेच दिए। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार (22) पुत्र हरलालसिंह जाट निवासी दांतरू, फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से सोने- चांदी के जेवरात के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 11वीं कक्षा के छात्र को पहले अपने झांसे में लिया और उसे बहला-फुसला कर जबरदस्ती से उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने कुकर्म का वीडियो बनाकर उसको वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को ब्लैकमेल किया। आरोपी अमन चौधरी ने एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले कक्षा 11वीं के छात्र के साथ गलत काम किया।

आरोपी ने छात्र को डरा-धमका कर घर से अलग-अलग समय में सोने की रखड़ी, गले का हार, अंगूठियां, नथ, कानों के बाले, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, चांदी की गाय की मूर्ति, आदि मंगवाकर बेच दी थी। आरोपी पिछले कुछ माह से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो शुरू में उसने गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि सख्ती से पूछताछ पर आरोपी टूट गया और उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।