31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट टॉपर महेश को मिलेगा 51 लाख का पुरस्कार, कलक्टर-एसपी से लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने बढ़ाया हौसला

नीट परिणाम 2025 में पहली रैंक हासिल कर शिक्षानगरी का मान बढ़ाने वाले गुरुकृपा कोचिंग के होनहार महेश कुमार का हौसला बढ़ाने वालों का रविवार को कोचिंग में दिनभर मेला लगा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Ajay Sharma

•

Updated: 16 Jun 2025, 2:32 PM IST

NEET Topper MAHESH kUMAR

Photo- Patrika


सीकर. नीट परिणाम 2025 में पहली रैंक हासिल कर शिक्षानगरी का मान बढ़ाने वाले गुरुकृपा कोचिंग के होनहार महेश कुमार का हौसला बढ़ाने वालों का रविवार को कोचिंग में दिनभर मेला लगा रहा। सीकर जिला कलक्टर मुकुल शर्मा व पुलिस अधीक्षक भूवण भूषण यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिों ने भी होनहार का हौसला बढ़ाया। हर किसी ने होनहार के संघर्ष और शिक्षकों के समपर्ण की जमकर सराहना की। वहीं शहरवासियों में नीट परिणाम के बाद काफी उत्साह देखने को मिला। जश्न में शामिल होने वाले शहरवासियों ने बताया कि नीट परिणाम में शिक्षानगरी के लाल की पहली रैंक आने का फायदा पूरी शिक्षानगरी को मिलेगा। होनहार का हौसला बढ़ाने पहुंचे शहरवासियों का गुरुकृपा कोचिंग संस्थान के निदेशक राजेश कुल्हरी व प्रदीप बुड़ानिया आदि ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि नीट में टॉपर देने की परम्परा को संस्थान ने इस साल भी दोहराया है। पिछले साल संस्थान के होनहार सौरभ ने नीट परीक्षा टॉप की थी। संस्थान की ओर से होनहार को 51 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया था। इस साल के टॉपर महेश कुमार को भी संस्थान की ओर से 51 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

डोटासरा, पूनिया, देवनानी, रणवा आदि ने दी शाबाशी

नीट टॉपर महेश का पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कोचिंग पहुंचकर हौसला बढ़ाया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हरिराम रणवा, विधायक गोपाल शर्मा, राजेन्द्र भाम्भू व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ आदि ने होनहार का उत्साह बढ़ाया। वहीं सिन्धी समाज सीकर की ओर से नीट टॉपर महेश का समाज अध्यक्ष नरेश सिन्धी की अगुवाई में स्वागत किया गया।

शिक्षण संस्थाओं के संचालक भी हुए जश्न में शरीक

नीट परिणाम में टॉप रैंक के जरिए शिक्षानगरी का मान बढ़ाने वाले होनहार को सम्मानित करने के लिए कई शिक्षण संस्थाओं के संचालक भी गुरुकृपा कोचिंग संस्थान पहुंचे। इस दौरान प्रिंस एज्युहब के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, केशवानंद शिक्षण समूह के निदेशक रामनिवास ढाका, डेफोडिल्स स्कूल के निदेशक संजीव कुल्हरी, यूरो स्कूल के निदेशक शिवराम चौधरी, प्रयास कोचिंग के मानद निदेशक परमेश्वर शर्मा व रतन सैन सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने होनहार का उत्साह बढ़ाया।