15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवतियों की तलाश में होटलों और हाइवे पर पुलिस की नजर, एक टीम दिल्ली रवाना

डिपो तिराहे से अपह्रत युवतियों ( Young Girl Kidnaped ) की तलाश में पुलिस होटलों और हाइवे से सीसीटीवी खंगाल रही है। युवतियों की तलाश में एक टीम ( Sikar Police ) दिल्ली भेजी गई है।

2 min read
Google source verification
युवतियों की तलाश में होटलों और हाइवे पर पुलिस की नजर, एक टीम दिल्ली रवाना

युवतियों की तलाश में होटलों और हाइवे पर पुलिस की नजर, एक टीम दिल्ली रवाना

सीकर.

डिपो तिराहे से अपह्रत युवतियों ( Young Girl Kidnaped ) की तलाश में पुलिस होटलों और हाइवे से सीसीटीवी खंगाल रही है। युवतियों की तलाश में एक टीम ( Sikar Police ) दिल्ली भेजी गई है। एक युवती ने इनोवा कार सवार युवकों के खिलाफ अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। एसआइ राजेश सिहाग का कहना है कि दोनों युवतियों की तलाश कर रहे हैं। उद्योग नगर थाने में स्मृति पुत्री इंद्रजीत निवासी महावीर एंक्लेव, पालम नई दिल्ली ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वे 22 सितम्बर को पिंकी, ज्योति, पूजा व नेहा के साथ घूमने के लिए जयपुर आए थे। 23 सितम्बर को वे सुबह सीकर
आ गए थे।


रात को बस डिपो में बैठे हुए थे। वे दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की इनोवा कार आई। कार में चार युवक बैठे हुए थे। युवकों से उनकी बातचीत हुई। युवकों ने उनसे कहा कि बस यहां से नहीं मिलेगी। बस के लिए बाइपास जाना होगा। उन्होंने कहा कि हम तुम्हे बाइपास पर छोड़ देंगे। वहां जाने के लिए रात में कोई वाहन नहीं मिलेगा। पांचों युवतियां गाड़ी में बैठ गई। युवक इनोवा गाड़ी को तेजी से बाइपास पर गोकुलपुरा तिरोह की ओर ले गए। स्मृति ने बताया कि सुनसान रास्ते को देखकर डर लगने लगा। तब गाड़ी को रोकने के लिए कहा। उन्होंने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद गाड़ी से पूजा और नेहा नहीं उतर सकी। युवक दोनों को गाड़ी में जबरन लेकर चले गए। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Read More :

दिल्ली से घूमने आई 5 सहेलियों को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, दो को उठा ले गए


कहानी पर संदेह
पुलिस युवतियों की पूरी कहानी को संदिग्ध मान कर चल रही है। जांच में सामने आया है कि दो युवती पहले से ही सात दिनों से सीकर में ही थी। तीनों युवती अभी कुछ जानकारी सही नहीं दे रही है। जांच में नवलगढ़ और बेरी गांव के युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस की टीम दोनों युवतियों की तलाश में दिल्ली के लिए भेजी गई है। पुलिस टीम डिपो तिराहे के पास से होटलो और हाइवे के फुटेज चैक कर रही है।