16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: फतेहपुर में दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, कई घायल

Road Accident in Fatehpur Rajasthan : सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह दो गाड़ियों ( Collision Between Two Cars ) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत ( Three Killed in Road Accident ) हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Nov 22, 2019

राजस्थान: फतेहपुर में दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, कई घायल

राजस्थान: फतेहपुर में दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, कई घायल

सीकर।
Road accident in Fatehpur Rajasthan : सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह दो गाड़ियों ( Collision Between Two Cars ) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत ( Three killed in road accident ) हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर सीकर के एसके अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा करीब सुबह 8.30 बजे हरसावा के पास एनएच 52 पर घूम चक्कर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बीकानेर की तरफ से आ रही गाड़ी को जयपुर की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है। मृतकों में पिता-पुत्र ( Father Son Killed in Road Accident ) सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More :

शादी के जश्र के माहौल में फैला मातम, सड़क हादसे में तीन की मौत, गमगीन माहौल में हुए फेरे

इधर, चूरू में 4 लोगों की मौत

झुंझुनूं के चिड़ावा में गुरुवार को एक सडक़ हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा लाल चौके के पास हुआ। चारों मृतक आपस में दोस्त बताए जा रहे है। जिनके परिवार बुधवार को शादी थी। जिसमें शामिल होने आई रिश्ते में बहन को ससुराल छोडऩे के लिए ही चारों जने खेतड़ी गए थे। वापस आते समय हादसे के शिकार हुए। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More :

दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत, एक घायल