
राजस्थान पंचायत चुनाव 2020: विवादों के बीच मतदान शुरू, मतदाताओं में जोरदार उत्साह
सीकर.
गांव का सरपंच ( Panch Sarpanch Chunav ) और पंच कौन होगा। किससे सिर होगा गांव की सरकार के मुखिया का ताज। इसका फैसला आज शाम ( Voting For Rajasthan Panchayat Chunav 2020 ) को हो जाएगा। सीकर ( Sikar Panchayat Chunav Live Update ) जिले की छह पंचायत समितियों की 161 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। एक-दो छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान जारी है। वहीं पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि शुरूआती दौर में सर्दी की वजह से बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम थी। लेकिन, धीरे-धीरे मतदान ने रफ्तार पकड़ी है। शाम पांच बजे तक मतदान के बाद पंचायत मुख्यालयों पर ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन पंचायत मुख्यालय पर 18 जनवरी को उप सरपंच का चुनाव होगा। पंचायती राज के प्रथम चरण के चुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन ने जिले में माकूल इंतजाम किए हैं।
अजीतगढ़, नीमकाथाना में विवाद
अजीतगढ़ पंचायत समिति के जोगियों के मोहल्ले में देर रात दो गुटों में चुनाव को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ देर में ही मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें दोनों ओर से हाथापाई हुई। वहीं कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना में तीन लोग घायल हो गए। इधर, नीमकाथाना के ग्राम नाथाकीनांगल में भी मतदान को लेकर झड़प हुई। हालांकि पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।
पंच, फिर सरपंच
मतदान के बाद पंच पद के मतों की गणना पहले की जाएगी। इसके बाद सरपंच पद की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम शाम करीब सात बजे से आने शुरू होंगे। सरपंच पद का परिणाम रात आठ से नौ बजे तक आने की संभावना है।
ये है प्रथम चरण के चुनाव का गणित
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पंचायत समिति नेछवा, अजीतगढ़, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, पाटन, पलसाना में कुल 161 ग्राम पंचायतों एवं 1787 वार्ड के लिए चुनाव होंगे। प्रथम चरण में पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ में 35 ग्राम पंचायत, 355 वार्ड के लिए 180 मतदान केन्द्र एवं नेछवा में 18 ग्राम पंचायत, 188 वार्ड के लिए 99 मतदान केन्द्र, पलसाना, 29 ग्राम पंचायत, 331 वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 133, नीमकाथाना 33 ग्राम पंचायत, 381 वार्ड के लिए 158 मतदान केन्द्र, पाटन 22 ग्राम पंचायत, 240 वार्ड के लिए मतदान केन्द्र 89, अजीतगढ़ में 24 ग्राम पंचायत, 292 वार्ड के लिए 127 मतदान केन्द्र पर चुनाव होंगे।
Updated on:
17 Jan 2020 09:44 am
Published on:
17 Jan 2020 09:36 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
