3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

सीकर जिले के अजीतगढ़ में पंचायत चुनाव ( Rajasthan Panchayat Chunav 2020 ) के प्रथम चरण के मतदान ( Voting for First Phase ) से पहले अजीतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिकअप में ले जा रहे अवैध शराब से भरे 159 कर्टन ( Police Caught 159 Box of Illegal Liquor ) को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Jan 16, 2020

पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

पंचायत चुनाव के मतदान से एक दिन पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

सीकर।
सीकर जिले के अजीतगढ़ में पंचायत चुनाव ( Rajasthan Panchayat Chunav 2020 ) के प्रथम चरण के मतदान ( Voting for First Phase ) से पहले अजीतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिकअप में ले जा रहे अवैध शराब से भरे 159 कर्टन ( Police Caught 159 Box of Illegal Liquor ) को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। अजीतगढ़ थाना प्रभारी सवाई सिंह ने बताया कि देर रात मोबाइल पुलिस के एएसआई थोई हनुमान सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, महिला कांस्टेबल शीला देवी अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के गांव गढ़ तक नेट व आसपुरा में ड्यूटी पर तैनात थे।

राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट, सभी वाहनों की तलाशी जारी

इसी दौरान सूचना मिली कि मूंडरू शराब ठेके से एक पिक अप में अवैध शराब भर कर गढ़टकनेत के आसपुरा मोड की तरफ आ रही है। जिस पर गढ़टतनेत के आसपुरा मोड पर नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर तेज गति से पिकअप को ले भागा। पुलिस ने पीछा करते हुए पिकअप को पकड़ लिया और उसमें रखे अवैध शराब के 159 विभिन्न ब्रांडों की शराब को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार खटकड़ व किशोरपुरा में हो रहे पंचायत चुनावों के लिए बांटने के लिए लेकर जा रहे थे।

हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश निर्मित 110 पेटी शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

नीमकाथाना. सीमा से अवैध शराब के खुलासे के बाद बुधवार को पुलिस भी एक्शन में नजर आई। पुलिस ने नयाबास में अवैध शराब की 110 पेटी जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया। शराब हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश निर्मित बताई जा रही है। सदर थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की ले जाते हुए झखरानियां, कुरबड़ा निवासी अभय सिंह पुत्र बलराम यादव, बहरोड़ अलवर निवासी धर्मपाल पुत्र रामोतार यादव व झखरानियां कुरबड़ा निवासी विजय पुत्र बलराम सिंह को गिरफ्तार किया।

Story Loader