
rajendra rathore Govind singh dotasara
सीकर. राजस्थान के पंचायती राज मंत्री व चूरू के विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ के विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा को बातूनी व तानाशाह करार दिया है। रविवार को लक्ष्मणगढ़ में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने गोविन्द सिंह डोटासरा की ओर इशारा करते हुए जनता से कहा कि आपके विधायक क्षेत्र में काम तो कम करते हैं और विधानसभा में बोलते ज्यादा हैं। मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने गोविन्द सिंह डोटासरा के रवैये को अधिकारियों व आमजन के प्रति तानाशाह तक कह डाला।
राठौड़ ने यह भी कहा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए काबिना मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने इस तरह के बड़े कार्यक्रमों में एकजुटता दिखाने की अपील की।
राठौड़ ने कहा कि जब सबका ध्येय राज्य व देश में कमल खिलाना हैं तो फिर इन सब बातों का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता हैं। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में जो कार्य कांग्रेस ने 10 साल सत्ता में रहकर नहीं किए, वो सभी कार्य वर्तमान भाजपा सरकार ने मात्र साढ़े चार साल में करके दिखा दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जोर शोर से जुटकर देश में मोदी व राज्य में वसुन्धरा को पुन: सत्ता में लाना हैं। कार्यक्रम के दौरान राठौड़ ने सीएम राजे की 24 सितम्बर को कस्बे में प्रस्तावित रैली में अधिकाधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया।
ये नेता भी रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री सतीश पाटोदा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह चारण, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह खुड़ी, बालसिंह पालड़ी, नेछवा मंडल अध्यक्ष नंदलाल कामिया, पालिका में नेता प्रतिपक्ष संपत चेजारा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये नेता नहीं आए
कार्यक्रम में अतिथियों की सूची में नाम होने के बावजूद भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष झाबरसिंह खर्रा, फतेहपुर से भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, सीकर से डॉ बलवंत चिराना व भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान कार्यक्रम में नहीं आए। इनके अलावा सीकर जिले के सभी भाजपा विधायकों व सासंद ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
Updated on:
17 Sept 2018 07:22 pm
Published on:
17 Sept 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
