5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Navami: हर तरफ गूंजेगा जय श्रीराम, ड्रोन से होगी फूलों की वर्षा

Ram Navami रामनवमी का उत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। राम मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं शोभायात्रा में शहर भगवा नजर आएगा।

2 min read
Google source verification
रामनवमी का उत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। राम मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं शोभायात्रा में शहर भगवा नजर आएगा।

रामनवमी आज: हर तरफ गूंजेगा जय श्रीराम, ड्रोन से होगी फूलों की वर्षा

सीकर.

Ram Navami का उत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। राम मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं शोभायात्रा में शहर भगवा नजर आएगा। आयोजन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। करीब नौ सौ जवानों का जाप्ता शहर में तैनात किया जाएगा। शोभायात्रा में करीब साठ डीजे के साथ ट्रक पर तैयार किया गया बड़ा डीजे भी शामिल होगा।


ड्रोन से फूलों की वर्षा, होगी महाआरती
रामनवमी की शोभायात्रा दोपहर बाद सवा चार बजे रघुनाथजी के मंदिर से शुरू होगी। सुभाष चौक, फतेहपुरी गेट, बजाज रोड, तापडिय़ा बगीची, जाट बाजार, सूरजपोल गेट,घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। शेखावाटी के प्रमुख संतों के सानिध्य में शाम सवा सात बजे रामलीला मैदान में भगवान राम की महाआरती की जाएगी। आयोजन समिति के स्वदेश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में झांकियों पर ड्रोन से पांच सौ किलो फूल बरसाए जाएंगे।


बांधे जा रहे हैं साफे
शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोग भगवा रंग का साफा और सफेद रंग के कपड़े पहन कर आएंगे। आयोजन समिति ने भी शोभायात्रा के लिए 50 हजार साफे मंगवाए हैं। देर रात तक गांवों के लोग संघ कार्यालय से साफे बंधवाकर ले जा रहे थे।


परिषद ने की सफाई
नगर परिषद ने शोभायात्रा मार्ग पर शुक्रवार को विशेष साफ सफाई करवाई है। बेसहारा पशुओं को हटाने के लिए 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई का कहना है कि रामनवमी की शोभायात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सडक़ों पर पेचवर्क करवा दिया गया है। शनिवार को दिन में सफाई करवा कर कचरा उठवा दिया जाएगा। दो ट्रोली व परिषद के कर्मचारी शोभायात्रा के पीछे चलेंगे। इससे हाथों हाथ कचरा हटाया जा सकेगा।


शहर में रहेगी जाम की स्थिति
शोभायात्रा के दौरान शहर में जाम की स्थिति रहेगी। शोभायात्रा को लेकर यातायात के कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। शोभायात्रा के पहुंचने पर मार्ग का यातायात डाईवर्ट कर दिया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस व आरएसी के नौ सौ जवानों का जाप्ता तैनात किया गया है।