
साइकिल पर गांव जा रहे पति-पत्नी को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत
सीकर।
Road accident in Sikar : सीकर जिले के दादिया इलाके में मजदूरी कर साइकिल पर अपने गांव जा रहे पति-पत्नी को कार ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई वहीं पति अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। घायल को यहां कल्याण अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। महिला का शव मुर्दाघर में रखा है। जहां पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि झाझड़ निवासी बाबूलाल बलाई और उसकी पत्नी मीरा देवी मजदूरी से वापस अपने गांव जा रहे थे। दोनों साइकिल पर सवार थे। इसी दौरान सडक़ क्रॉस करने के दौरान सीकर की तरफ से आ रही कार के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी (50) की मौत हो गई। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
Read More :
दोनों साथ करते मजदूरी
पुलिस के अनुसार मीरा देवी की उम्र 50 साल थी। लेकिन, इस अवस्था में भी वह अपने पति के साथ मजदूरी करने जाती थी। ताकि वह अपने बच्चों का भविष्य संवार सके।
Published on:
02 Aug 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
