
Video: बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कार्मिक उतरे हड़ताल पर
सीकर. रामगढ़ शेखावाटी. बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज कस्बे के सफाई ठेका कर्मचारियों ने गुरूवार से सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया। दोपहर बाद कर्मचारियों ने झाडू डाउन कर धरने पर बैठ गए। इससे पालिका के ऑटो टीपर, ट्रैक्ट्रर ट्राली के पहिए जाम रहे। हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने की आशंका है। मामले के अनुसार नगरपालिका में ठेकेदार के अधीन 70 से अधिक कार्मिक सफाई कार्य करते है। इन कर्मचारियों को पुराना ठेकेदार का मार्च व अप्रेल माह का वेतन बकाया है। इधर पालिका की ओर से नए ठेकेदार को सफाई का ठेका दे दिया गया। इन दिहाड़ी मजदूर सफाई कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान नहीं मिलने व बार बार टरकाने से आहत व आक्रोशित होकर सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर से पुरानी नगरपालिका के सामने सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार का पता चलते ही कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मदनलाल सैनी मौके पर पहुंचे और पालिका के माध्यम से उनका बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान का आश्वासन देकर समझाइश का प्रयास किया, मगर कर्मचारी भुगतान के लिए अड़े रहे।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि काम करने के बावजूद मार्च व अप्रेल माह भुगतान नहीं किया गया। इससे रोजमर्रा का सामान खरीदने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे उनमें काफी नाराजगी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सफाई कर्मचारी कई बार वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर चुके है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है।
Published on:
28 Apr 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
