14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॅाप्टर मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख सहित तीन लोग गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॅाप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना एसपी त्यागी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। त्यागी के साथ ही सीबीआर्इ ने वकील गौतम खेतान आैर संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 9 Dec 2016, 6:16 PM IST

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॅाप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना एसपी त्यागी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। त्यागी के साथ ही सीबीआर्इ ने वकील गौतम खेतान आैर संजीव त्यागी को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को आर्इपीसी की धारा 120बी, 420 के साथ ही प्रिवेंशन आॅफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में सीबीआर्इ ने कहा है कि गौतम खेतान आैर वकील संजीव त्यागी ने या तो पैसा लिया या फिर दूसरों को गैरकानूनी तरीके अपनाने का लालच दिया। बताया जा रहा है कि तीनों जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद ही सीबीआर्इ ने उन्हें गिरफ्तार किया।

हम आपको बता दें कि यूपीए-1 के वक्त में वीवीआर्इपी के लिए 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाॅप्टरों को खरीदने के लिए डील हुर्इ थी। इस मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी पर 3600 करोड़ रुपए के हेलिकाॅप्टर सौदे को एंग्लो-इटैलियन कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को दिलवाने का आरोप है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' के तहत त्यागी को समन भेजा था।3600 करोड़ की डील का 10 फीसदी रिश्वत में लेने का आरोप लगने के बाद ये डील रदद कर दी गर्इ थी। उस वक्त वायुसेना प्रमुख रहे त्यागी सहित 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में त्यागी ने कथित तौर पर सीबीआई के सामने पहले यह कबूल किया था कि उन्होंने सौदे के बिचौलिए गुइडो राल्फ हैश्के से मुलाकात की थी। पिछले साल भी सीबीआई ने त्यागी को तलब किया था।

कौन हैं एसपी त्यागी?

हेलीकॉप्टर घोटाले में गिरफ्तार एसपी त्यागी का पूरा नाम शशींद्र पाल त्यागी है। मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे 14 मार्च 1945 को जन्मे त्यागी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर के सेंट जेवियर स्कूल से की थी। वे 31 दिसंबर 1963 को भारतीय वायु सेना में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने 1965 और 1971 की जंग में भी शिरकत की है। त्यागी को 1985 में प्रतिष्ठित वायुसेना मेडल से नवाजा गया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना के 20वें एयर चीफ मार्शल के रूप में कार्यभार संभाला।