
सीकर. पूरा शेखावाटी अंचल कड़ाके की ठण्ड की चपेट में आ गया है। पारा औंधे मुंह गिरना शुरू हो गया है, वहीं कम रफ्तार से चल रही सर्द हवाए भी सताने लगी हैं। सीकर जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले बुधवार को रात को पारा 1.5 तक पहुंच गया था। न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट आ गई थी।
बुधवार की रात नवम्बर माह में चार साल बाद सबसे सर्द रात रही। हवा में नमी बढऩे से फसलों सहित पेड़-पौधों पर ओस की परत नजर आई। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। नमी की मात्रा 55 फीसदी से अधिक रहने के कारण दिन में भी लोग ठिठुरते रहे।
दिन का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा होने के कारण ओस बनने की प्रक्रिया में तेजी आई है। पिछले चार साल में सबसे अधिक सर्द रात 23 नवम्बर को रही है। पिछले चार साल में नवम्बर माह के औसत तापमान में 3.5 डिग्री कम रहा है।
शादियों पर भी पड़ रहा असर
सर्दी के तेवर तीखे होने का असर शादियों पर भी पड़ रहा है। इस समय सर्दी और शादी का सीजन परवान पर है। चूरू में बीती रात का एक शादी समारोह में सर्दी के कारण दूल्हा-दुल्हन भी ठिठुर गए। फेरों के बाद दोनों का अलाव का सहारा लेना पड़ा। अन्य शादियों में भी ऐसे ही नजारे देखने को मिले।
इसलिए ओस आनी शुरू
शुष्क हवाएं चलना शुरू होती हैं और पारा 3 डिग्री से नीचे चला जाए तो ऐसे हालात बनते हैं। ऐसे में वातावरण में जो नमी होती है और आसमान में जो पानी की बूंदे होती हैं वह ठोस आकार ले लेती है।
औसत तापमान
वर्ष तापमान(डिग्री)
2013 - 9.1
2014 - 7.1
2015 - 8.5
2016 - 07
काफी दिन रहेगा पारा माइनस में
इस बार सर्दी ने नया रिकार्ड बना लिया है। पिछले तीन साल में दहाई के अंक तक रहने वाला न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया। हवा में गलन 92 फीसदी तक पहुंच गई। विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
-शादी की फोटो चूरू की
Updated on:
24 Nov 2017 06:08 pm
Published on:
24 Nov 2017 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
