
दुल्हन अपहरण मामला: सीकर में तनावपूर्ण माहौल, विधायक राजेन्द्र गुढा ने दी ये चेतावनी, अलर्ट मोड पर प्रशासन
सीकर।
धोद क्षेत्र के नागवा से फिल्मी स्टाइल में दुल्हन अपहरण (Sikar Bride Kidnap) करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम का समय पूरा होने के सीकर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। धरने पर बैठे उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा ने कलेक्ट्रेट आवास को घेरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक दुल्हन को बरामद और मुख्य आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। हमने प्रशासन को आज 11 बजे तक समय दिया था। अब हम कलेक्ट्रेट आवास का घेराव करेंगे। विधायक की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर में जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का जाब्ता तैनात है, वहीं कलेक्ट्रेट आवास के बाहर भी क्यूआरटी, आरएसी सहित एसटीएफ के जवानों को जाब्ता तैनात कर दिया है। उधर, आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रदर्शन कर रहे राजपूत समाज के लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सीकर शहर में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। आईजी जयपुर रेंज एस सेंगाथिर लगातार मामले पर नजर रखे हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार और संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। लेकिन अभी तक दुल्हन और मुख्य आरोपी अंकित का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है।
शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद (Internet Ban In Sikar)
राजपूत समाज के प्रदर्शन को देखते हुए सीकर मेंआज इंटरनेट सेवा बंद है। जिला कलक्टर सीआर मीणा ने बताया कि सुबह छह से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है। प्रदर्शन के दौरान शांति कायम रहने पर इंटरनेट सेवा के मामले में निर्णय बदला भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुल्हन को बरामद करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Read More :
Updated on:
20 Apr 2019 04:41 pm
Published on:
20 Apr 2019 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
