
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीकर। जयपुर की एक युवती से तीन साल तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी युवक, उसकी मां, बहनों व उनके घर रहने वाले युवक ने जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर निवासी युवती ने एफआईआर में बताया कि करीब तीन साल पहले वह नाबालिग थी तो इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान सीकर के पिपराली रोड निवासी ध्रुव भट्ट से हुई। जो उसे वॉट्सएप, इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल भी करता था। डेढ़ दो साल पहले आरोपी ध्रुव भट्ट जयपुर आया था।
जयपुर आने के बाद ध्रुव ने पहले तो उसे अपने साथ घुमाया, फिर उसे अपने साथ सीकर में पिपराली रोड पर खुद के घर पर ले गया। आरोपी के घर पर कोई नहीं था, जहां पर उसने नाबालिग पीड़िता से ज्यादती की। पीड़िता के बालिग होने तक ध्रुव ने उससे सीकर व जयपुर में कई बार ज्यादती की।
पीड़िता 18 साल की हुई तो ध्रुव ने सीकर में ही एक लिव इन रिलेशनशिप का स्टाम्प बनवाया। कोर्ट में आरोपी की मम्मी और परिवार के अन्य लोग भी थे। करीब 25 दिन पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है। इस बारे में उसने ध्रुव को बताया तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। ध्रुव की मां ने गर्भपात करवाने के लिए गोली मंगवाई लेकिन पीड़िता ने गोली लेने से मना कर दिया।
ध्रुव, उसकी मां व रामनिवास सैनी ने उसके हाथ-पैर पकड़ कर जबरदस्ती गर्भपात की गोली दे दी। जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो ध्रुव और उसके घरवाले पीड़िता को सीकर के एक हॉस्पिटल भी लेकर गए। आरोपियों ने पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर एक निजी हॉस्पिटल में उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रामनिवास सैनी ने भी मौका पाकर छेड़छाड़ की और ज्यादती की कोशिश की।
Published on:
23 Jun 2024 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
