
Rita Singh
Rajasthan Assembly Election 2023 : सीकर। सीकर की पूर्व जिला प्रमुख व दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह ने सोमवार को जयपुर में जननायक जनता पार्टी की सदस्यता ली है। रीटा सिंह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह की पुत्रवधू है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय रीटा सिंह ने टिकट की दावेदारी की थी।
कांग्रेस आलाकमान ने यहां वीरेन्द्र सिंह को टिकट दे दी थी। इधर, जयपुर में सोमवार को हुए कार्यक्रम में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने रीटा सिंह ने सदस्यता ग्रहण दिलवाई। रीटा सिंह को जेजेपी महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है।
राजस्थान पत्रिका से बातचीत में पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह ने बताया कि पार्टी का हरियाणा में भाजपा से गठबंधन है। राजस्थान में भी कई सीटों पर जेजेपी के गठबंधन के तहत चुवाव लडे़गी। ऐसे में पार्टी जहां से मौका देगी वहां से वह नि श्चित तौर पर विधानसभा चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार काफी बढ़ा है। ऐसे में जेजेपी महिलाओं को न्याय दिलाने का काम भी करेगी।
दांतारामगढ़ में अभी सिंह के पति विधायक
दांतारामगढ़ विधानसभा सीट से अभी पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह के पति वीरेद्र सिंह विधायक है। इससे पहले इस सीट पर नारायण सिंह विधायक रह चुके है। पिछले दिनों जेजेपी ने शेखावाटी की दो सीटों पर भाजपा से गठनबंधन का दावा किया था। भाजपा का भी फतेहपुर व दांतारामगढ़ सीट पर अब तक प्रदर्शन खराब रहा है।
Updated on:
14 Aug 2023 03:57 pm
Published on:
14 Aug 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
