
सीकर में लगातार दूसरी बार सभापति बने जीवण खां, नीमकाथाना में कांग्रेस तो खाटू में पहली बार खिला कमल
सीकर।
सीकर नगर परिषद सभापति ( Sikar nagar parishad ), नीमकाथाना ( Neemkathana Nagar Palika ) और खाटूश्यामजी नगर पालिका ( khatushyamji Nagar Palika ) के अध्यक्ष की तस्वीर चुनाव परिणाम के साथ ही साफ हो गई हैं। सीकर में जहां जीवण खां ( Congress Jeevan Khan Win in Sikar ) फिर से सभापति चुने गए वहीं नीमकाथाना ( Congress Win in Neemkathana ) में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता देवी ने जीत दर्ज की हैं। पहली बार बनी खाटू नगर पालिका ( BJP Win in Khatushyamji ) में भाजपा की ममता देवी अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई। सीकर नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां ने भाजपा प्रत्याशी अशोक चौधरी को हराया। सीकर नगर परिषद सभापति पद के लिए जीवण खां को 45 मत मिले। वहीं अशोक चौधरी को 18 मत मिले। कुल 65 पार्षदों में से माकपा पार्षद ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। वहीं एक मत रद्द हो गया। गौरतलब है कि सीकर में भाजपा आज तक अपना बोर्ड नहीं बना पाई है। नीमकाथाना नगर पालिका में कांग्रेस की सरिता देवी ने भाजपा की चम्पा देवी को हराया। सरिता देवी को 20 मत और चम्पा देवी को 14 मत मिले। वहीं एक मत निरस्त कर दिया। खाटू नगर पालिका में भाजपा की ममता देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी संगीता खटीक को हराया। ममता देवी ने 14 मत और संगीता खटीक को 6 मत मिले। जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल बना हुआ है ।
Read More :
Published on:
26 Nov 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
