27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Road Accident: हर्ष पर्वत की खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 250 फीट गहराई से क्रेन से निकाली गई लाशें

Sikar Road Accident: सीकर के हर्ष पर्वत पर बड़ा हादसा हुआ है। वॉच टावर के पास एक कार 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं, युवती गंभीर घायल है।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

Aug 18, 2025

Road Accident

Road Accident (Patrika Photo)

Sikar Road Accident: सीकर जिले के मशहूर पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर बड़ा हादसा हो गया। यहां वॉच टावर के पास आंतरी नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी।


बता दें कि हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत एसके हॉस्पिटल, सीकर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


पर्वत से लौटते वक्त हुआ हादसा


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा हर्ष पर्वत से वापस लौटते वक्त हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक बैलेंस खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।


पर्यटन स्थल है हर्ष पर्वत


हर्ष पर्वत सीकर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो करीब 3100 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। पर्वत की ऊंचाई और घुमावदार रास्तों के चलते यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला वाहन पर नियंत्रण खोने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर हर्ष पर्वत पर सुरक्षा इंतजामों और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग