3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर की बेटी ने लगाई पदकों की झड़ी, पूरा जिला कर रहा इस पर गर्व

स्वर्ण पदक हासिल करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुरा-खुड़ी की छात्रा मोनिका महला का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

Jul 08, 2016

61वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में मोनिका महला को तीन स्वर्ण पदक मिले हैं। स्वर्ण पदक हासिल करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रसीदपुरा-खुड़ी की कक्षा 12 वीं की छात्रा मोनिका महला का ग्रामीणों ने अभिनंदन किया।

महला ने प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर 200, 400 व 400 मीटर रिले दौड़ में तीन स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया।


अध्यापिका नरोतम देवी फेनीन ने बताया कि इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ ने 21 हजार रुपए नकद व सरपंच खुड़ी बड़ी विमला देवी ने 5100 रुपए, भामाशाह सुखलाल बुरड़क पलथाना ने 5100 रुपए नकद देकर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर भामाशाह घीसालाल महला, व्याख्याता संगीता, मदनलाल, भागीरथ, वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार, सहित नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित थे।