24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में तेज रफ्तार बोलेरो ने ईंट-भट्टा मालिक को उड़ाया, हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO वायरल

Sikar Road Accident: सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में 31 मई की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक व्यक्ति को उड़ा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 3 Jun 2025, 1:28 PM IST

Sikar Road Accident

सीकर में एक्सीडेंट, फोटो- पत्रिका नेटवर्क

Sikar Road Accident: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में 31 मई की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क पार कर रहे ईंट-भट्टा मालिक सुभाष जोशी (62) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभाष करीब 10-12 फीट हवा में उछले और सिर के बल जमीन पर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सामने चल रही एक कार के डैश-कैम में कैद हो गया, जो मंगलवार को वायरल हुआ।

सड़क पार कर रहे थे भट्ठा मालिक

बता दें, सीकर के चला गांव निवासी सुभाष जोशी उस शाम दूध लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। वे स्टील की केतली में दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी बेकाबू बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दूध की केतली 40 फीट दूर जा गिरी। हादसा चला से चौकड़ी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर हुआ।

वीडियो में दिखता है कि बोलेरो चालक तेज रफ्तार में कई गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा था, तभी सुभाष उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी धीमी की, लेकिन रुके बिना मौके से फरार हो गया। यह वीडियो उमेश शर्मा नाम के व्यक्ति से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-


रफ्तार से गाड़ी चलाने की शिकायत दर्ज

स्थानीय लोगों ने सुभाष को तुरंत नीमकाथाना के कपिल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुभाष के बेटे पंकज (35) ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की शिकायत दर्ज कराई। उनके छोटे बेटे गौरव (34) ने बताया कि सुभाष का ईंट-भट्ठा घर से मात्र 500 मीटर दूर था, और वे अक्सर पैदल ही वहां आते-जाते थे।

सदर थाना प्रभारी राजेश डूडी ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। वीडियो में साफ दिखता है कि बोलेरो ने सुभाष को सीधे टक्कर मारी, जिसके बाद उनकी जान चली गई। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर का रहने वाला सरकारी अधिकारी निकला ‘पाकिस्तानी जासूस’, ISI एजेंट से बातचीत के मिले सबूत

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग