6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान के इस बेटे ने योग की दुनिया में मचाया तहलका, बनाया विश्व रिकॉर्ड

योग के आसनों में भी हमारे युवा ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर मिसाल पेश की है। परशरामपुरा गांव के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है।

2 min read
Google source verification
story of farmer son abhishek sharma made world record in yoga sikar

किसान के इस बेटे ने योग की दुनिया में मचाया तहलका, बनाया विश्व रिकॉर्ड

सीकर.

योग के आसनों में भी शेखावाटी के युवा ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर मिसाल पेश की है। परशरामपुरा गांव के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई में जुटे अभिषेक शर्मा ने 35 मिनट तक पूर्ण मत्स्येंदर आसन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव परशरामपुरा से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक के पिता रामप्रताप किसान हैं। अभिषेक कई महीनों तक इस आसन को हर रोज 35 मिनट तक दौहराता रहा। तब जाकर ये यह अद्भुत कारनामा अपने नाम कर सका और अपना नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। अभिषेक को दो महीने बाद गिनीज बुक ऑफ फाउंडेशन से जांच होने के बाद वल्र्ड रिकॉर्ड की श्रेणी में लिया है। फिलहाल अभिषेक योग की पांच वर्षीय पढ़ाई कर रहा है। अभिषेक को बचपन से ही योग व फिटनेस का शौक था। इधर, इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय योग महासंघ सहित अन्य संगठनों ने स्वागत किया। अभिषेक मूलत: नवलगढ़ के पास परशरामपुरा निवासी है। लेकिन लंबे समय से परिवार के साथ सीकर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है। पिता रामप्रताप किसान हैं।

बचपन से था शौक
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अभिषेक को बचपन से ही योग व फिटनेस का शौक था। वह हर रोज योग करते है। इसके साथ ही अभिषेक योग की पढ़ाई कर रहे है। अभिषेक का कहना है कि योग करने से उच्च रक्तचाप सामान्य होता है, तनाव कम होता है, मोटापे और कोलेस्ट्रोल पर नियंत्रण होता है इसके साथ ही व्यक्ति का रक्तसंचार तेज होता है जिससे सौंदर्य में भी वृद्धि होती है। इसका प्रभाव तन ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है। योग करने से मन शांत रहता है।

पिता संभालते है खेती
अभिषेक के पिता गांव में ही खेती करते है। पिता का कहना है कि बेटे द्वारा विश्व रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें गर्व है। वह योग के लिए बेटे को हमेशा प्रोत्साहन करते।