
श्याम बाबा के दर्शन के लिए मुंबई से पैदल निकला भक्त
खाटूश्यामजी. ये दुनिया वाले क्या जाने, हम तो बाबा के भरोसे चलते हंै। उक्त भजन की यह पक्तियां मुंबई में रहने वाले शेखावाटी के चंद्रप्रकाश ढांढण पर फिट है। वह इस गर्मी में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए मुंबई से खाटूधाम तक के 1350 किमी के सफर पर चल पड़ा है। वह 50 दिन का सफर तय करने के बाद 13 जून को निर्जला एकादशी पर लखदातार की नगरी खाटूश्यामजी पहुंचेगा। श्याम भक्त ने अभी तक 500 किमी का सफर तय किया है और तीन रोज में गुजरात राज्य पार कर राजस्थान में प्रवेश करेगा। जगह जगह पर श्याम भक्त पदयात्री की सेवा चाकरी कर रहे हैं।
शेखावाटी के रामगढ़ शेखावाटी के ढांढण सती गांव निवासी चंद्रप्रकाश ढांढण ने राजस्थान पत्रिका को बताया कि वह श्याम बाबा का भक्त है और भजन गायक भी है। वह रोजगार के लिए मुंबई गया था। मुंबई में होने वाले कीर्तन जागरण में बाबा श्याम के भजनों के साथ राणी सती और सालासर के भजनों की प्रस्तुतियां देता है। 20 अप्रेल को अचानक उसके मन में खाटूश्यामजी पैदल जाने की इच्छा हुई। आखिरकार 25 अप्रेल को वह श्याम निशान लेकर निकल पड़ा। चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह रोजाना करीब 30 किमी का सफर तय करता है। अभी तक उसने महाराष्ट्र के अलावा वापी, सूरत और बड़ौदा शहरों को पार कर लिया है।
भक्तों ने सेवा में बिछाए पलक पावड़े
चंद्रप्रकाश ने बताया कि एक श्याम भक्त ने सोशल मीडिया पर मेरी यात्रा का फोटो और जानकारी डाल दी। इसके बाद लोगों ने मुंबई से खाटूधाम तक के रूट का चार्ट बनाकर मार्ग में आने वाले शहरों और गांवों में रहने वाले श्याम भक्तों से संपर्क कर मेरे खाने पीने और रहने की व्यवस्था कर दी।
पदयात्रियों की प्रेरणा से यात्रा की ठानी
चंद्रप्रकाश ने बताया कि मैं बाबा के दरबार में प्रत्येक माह के मासिक मेले में जाता हूं। जहां दूर दराज से श्रद्धालु पैदल चलकर दरबार में आते है। उन्हीं भक्तों को देखकर मेरे मन में भी पदयात्रा करने की आस जगी।
Published on:
12 May 2019 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
