5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख

उत्तरी भारत की पहली सैन्य अकादमी का काम शुरू, अगले साल से दाखिला रंग लाई पत्रिका की मुहिम, शेखावाटी के युवा बोले, पत्रिका ने दिलाया हक 21 करोड़ की लागत से बनेगी अकादमी

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

May 06, 2022

Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख

Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख,Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख,Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख,Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख,Military Academy: सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंख

Military Academy: सीकर. हमारे युवाओं के सेना में अफसर बनने के सपने अब पूरे हो सकेंगे। तीन साल से कागजों में उलझी प्रदेश की पहली सैन्य अकादमी Military Academy: अब अनलॉक हो गई है। आरएसआरडीसी RSRDC ने रलावता गांव में प्रस्तावित महाराव शेखाजी सैन्य अकादमी Maharao Shekhaji Military Academy का काम शुरू कर दिया है। अगले साल तक भवन का का पूरा होते ही दाखिला की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 21 करोड़ की लागत से बनने वाली अकादमी के नक्शे का भी अनुमोदन हो चुका है। राजस्थान पत्रिका के अभियान के बाद शेखावाटी के युवाओं को अकादमी का हक मिला है। दरअसल, भाजपा के सरकार के समय सैन्य अकादमी की सीकर की सौगात मिली थी। लेकिन आचार संहित की वजह से शिलान्यास नहीं हो सका। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास तो हो गया। लेकिन निर्माण कंपनी को पूरे जमीन नहीं मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। निर्माण से शेखावाटी के युवाओं में काफी उत्साह है।

पत्रिका खास: 12 वीं पास 100 युवाओं को मिलेगा दाखिला

एकेडमी में 12 वीं पास युवाओं को दाखिला मिलेगा। सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थियों को 12 वीं के अंक व साक्षात्कार के बाद दाखिला दिया जाएगा। यहां प्रवेश के बाद युवा एनडीए व सीडीएस की तैयारी कर सकेंगे। शुरूआत में सैन्य अकादमी में 100 सीटों का आवंटन होगा। इसके बाद सीटों में इजाफा हो सकेगा।

छात्रावास से लेकर तैराकी की सुविधा कैम्पस में

एकेडमी के निर्माणधीन कैम्पस में युवाओं को छात्रावास से लेकर तैराकी की सुविधा मिल सकेगी। भवन के प्रस्तावित नक्शे में कम्प्यूटर लैब, छात्रावास, पुस्तकालय, तरणताल व प्रशिक्षण के लिए खेल मैदान आदि सुविधा क्षेत्र प्रस्तावित है।

इसलिए अटका था काम: चाहिए थी 10 हेक्टेयर जमीन

अकादमी के निर्माण के लिए 10.30 हेक्टयेर भूमि की आवश्यकता थी। इसमें से 4.02 हेक्टेयर भूमि शुरूआत में ही आवंटित हो चुकी थी। शेष 6.28 हेक्टेयर भूमि मंदिर माफी की है जो देवस्थान के नाम से दर्ज थी। ऐसे में 6.28 हेक्टेयर भूमि का आवंटन नहीं हो सका था। इस भूमि के लिए विभाग की ओर से 1.27 करोड़ का डिमांड नोट जारी किया है। भूमि को निशुल्क आवंटित करने के लिए मामला देवस्थान विभाग के पास भिजवाया हुआ है। दोनों विभागों में सहमति के बाद अब जमीन आवंटन हो सका है।

केन्द्र व राज्य दोनों ने जारी किया बजट

अकादमी के निर्माण के लिए वर्ष 2018-19 में 21.44 करोड़ का बजट तय किया गया था। इसके हिसाब से 12.87 करोड़ रुपए केन्द्र सरकार ने और 8.57 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया था। हालांकि दोनों सरकारों का दावा है कि बजट की कमी तो और आवंटित किया जाएगा।

2019 में शिलान्यास

दो मार्च 2019 में जीणमाता के पास मोहनुपरा गांव में महाराव शेखाजी स्मारक के पास बनने वाली प्रदेश की पहली सशस्त्र बल प्रशिक्षण अकादमी का शिलान्यास हुआ था। इसमें तत्कलीन शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंंह डोटासरा, विधायक वीरेन्द्रसिंह, दीपेन्द्रसिंह शेखावत, महाराव शेखाजी संस्थान के अध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शामिल हुए थे।

सेना में अफसर बनने की उम्मीदों को अब लगेंगे पंखएक साल में पूरा होगा काम: आरएसआरडीसी

जमीन पर कब्जा मिलने के बाद सैन्य अकादमी का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में दस करोड़ की लागत से काम शरू कराया है। निर्माण एजेंसी को एक साल में काम पूरा करना है। फिलहाल जमीन की समतलीकरण सहित अन्य कार्य जारी है।

आदेश यादव, परियोजना निदेशक, आरएसआरडीसी


सेना में और मजबूत होगी हमारी धाक

शेखावाटी के वीर सपूनों ने हर युद्ध में अपनी वीरता के दम पर लोहा मनवाया है। सेना भर्ती रैलियों में भी शेखावाटी के युवाओं का सक्सेज रेट काफी रहता है। सैन्य अकादमी बनने से शेखावाटी के युवाओं की सेना में धाक और मजबूत होगी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का भी सेना में अफसर बनने का सपना पूरा हो सकेगा। अकादमी में युवाओं को पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण का भी मौका मिलेगा।

कैप्टन रामकरण, सैन्य प्रशिक्षण मामलों के विशेषज्ञ