
तीन होमगार्ड के हवाले 1.5 लाख की आबादी
नीमकाथाना.
बिना यातायात पुलिस के इन दिनों शहर की यातायात नियंत्रण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले शहर की यातायात व्यवस्था का जिम्मा वर्तमान में महज तीन होमगार्ड जवान के भरोसे है। जनता को राहत दिलाने में पुलिस व प्रशासन इस मामले में पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। कपिल मंडी, सुभाष मंडी, रामलीला मैदान सहित शहर के बाजार और मुख्य मार्गों में दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों का गुजरना दुश्वार हो गया है। कई दिन से चरमराई इस बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए न तो जनप्रतिनिधि कोई ध्यान दे रहे है न ही पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार। शहर में सबसे ज्यादा खराब स्थिति रामलीला मैदान, ऑटो स्टैंड पर है। शहर की मंडी में दिनभर ओवरलोड वाहन आने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
कई बार स्थिति ये हो जाती है कि रेलवे स्टेशन से खेतड़ी मोड़ तक का 10 मिनट के सफर में पौन घंटे लग जाते है। शादी विवाह के इस सीजन में जनता की परेशानी और बढ़ गई है। दिल्ली जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां यातायात का काफी दबाव रहता है।
शहर जाम से परेशान
पूर्व विधायक रमेश खंडेलवान ने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर की यातायात व्यवस्थाव कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा के लिए चेतक गाड़ी व ट्रेफिक पुलिस का जाब्ता हुआ करता था। उनके कार्यकाल के बाद दोनों ही हटा लिया गया। इससे शहर पूरे दिनभर जाम से परेशान होता रहता है। सुरक्षा को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं है।
आखिर कहां गई चेतक गाड़ी
शहर में कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा के लिए खेतड़ी मोड़ पर 2009 से 2011 तक चेतक गाड़ी परमानेंट खड़ी रहती थी। यातायात व्यवस्था के लिए टैफिक पुलिस के जवान चौराहे पर तैनात रहते थे। पुलिस प्रशासन ने चेतक व ट्रेफिक पुलिस को अचानक हटा दिया। इससे शहरी की यातायात व्यवस्था तो दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई।
खेतड़ी मोड़ पर ज्यादा हालत खराब
आरओबी पर दरार पडऩे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने से समस्या बढ़ गई है। इसके चलते निजी व रोडवेज बसें खेतड़ी मोड़ खड़ी होने लगी है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
&जिले में नफरी कम होने के कारण ट्रैफिक पुलिस का जाप्ता नहीं मिल पा रहा है। फिर भी अगर एक चार का जाप्ता मिल जाता है तो शहर को फायदा मिल सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना
Published on:
04 Feb 2020 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
